नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में शुक्रवार को पदम रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट की दूसरी मंजिल पर शाम अचानक आग लग गई। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के अलावा दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। लिफ्ट में फंसने के कारण इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है।
पुलिस, अग्निशमन और आपदा प्रतिक्रिया टीमों द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए खोज अभियान के दौरान युवक का शव लिफ्ट में मिला। दमकलकर्मी अभी कूलिंग का काम कर रहे है। करोल बाग थाना पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, करोल बाग के पदम रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट की दूसरी मंजिल पर शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के अलावा दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। हालांकि वहां मौजूद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। लेकिन एक व्यक्ति इमारत की लिफ्ट में फंस गया।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, कुमार धीरेंद्र प्रताप सिंह (25) लिफ्ट में फंसे पाए गए। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। करोल बाग थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया, शुक्रवार शाम करीब 6.44 बजे दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी मिली। दमकल अधिकारी एम के चट्टोपाध्याय ने बताया कि आग इमारत की दूसरी मंजिल से शुरू हुई थी। कपड़े और प्लास्टिक के सामान होने के कारण आग पूरी इमारत में तेजी से फैल चुकी थी। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया।
दमकल अधिकारी ने बताया कि इमारत के बेसमेंट में काफी मात्रा में कपड़े व अन्य सामान भरे थे, इसकी वजह से आग पर काबू करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। बार बार आग भड़क रही थी। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने बताया, मेगा मार्ट के शोरूम में कपड़े और किराने का सामान बेचा जाता है।


More Stories
ग्राम पंचायतों में चलाया जा रहा किसान जागरूकता अभियान
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर