टिहरी में बड़ा हादसा: ऋषिकेश से चंबा जा रहा ट्रक खाई में गिरने से पलटा, एक की मौत, 15 घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

टिहरी में बड़ा हादसा: ऋषिकेश से चंबा जा रहा ट्रक खाई में गिरने से पलटा, एक की मौत, 15 घायल

टिहरी/अनीशा चौहान/- टिहरी जनपद के अंतर्गत ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाजल और फकोट के बीच कांवड़ यात्रियों से भरा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक ऋषिकेश से चंबा की ओर जा रहा था, इसी दौरान अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 अन्य यात्री घायल हुए हैं।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार सभी यात्री कांवड़ यात्रा पर जा रहे थे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि 2-3 लोगों के ट्रक के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चल रहा है, जेसीबी मशीन से ट्रक को सीधा करने की कोशिश की जा रही है।

घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के माध्यम से नरेंद्र नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, फकोट भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इनमें से चार यात्रियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति पर काबू पाया। प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। कांवड़ यात्रा के दौरान यह हादसा यात्रा की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़ा करता है।

अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान निर्धारित मार्ग और सुरक्षित साधनों का ही प्रयोग करें, ताकि इस प्रकार की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox