दिल्ली में कोरोना संक्रमण के लिए जा रहे रोजाना 7 हजार सैंपल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के लिए जा रहे रोजाना 7 हजार सैंपल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश कोरोना के खिलाफ व्यापक लड़ाई और उसे काबू में करने के लिए रोजाना कोरोना संक्रमण की जांच के सैंपल लिये जा रहे है। हालांकि यह प्रक्रिया पूरे देश में चल राज्यवार चल रही है लेकिन फिर भी दिल्ली देश की राजधानी है जिसे देखते हुए दिल्ली में जनसंख्या के हिसाब से सबसे अधिक जांच के सैंपल लिए जा रहे है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दिल्ली में रोजाना 7 हजार सैंपल लिये जा रहे है। जबकि 18 मई तक सिर्फ 4 हजार टेस्ट ही हो रहे थे जो अब करीग दोगुना तक बढ़ा दिये गये है।
यहां बता दें कि दिल्ली में दो करोड़ की आबादी पर दो लाख से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। अन्य राज्यों से तुलना करें तो राजधानी इस मामले में पहले स्थान पर है। रविवार तक कुल 2,12,784 लोगों की जांच हुई। जनसंख्या के आधार पर यह आबादी का करीब 1.30 फीसदी है। अन्य राज्यों से तुलना करें तो सबसे अधिक 23 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश में करीब ढाई लाख लोगों की जांच हुई है। वहां आबादी के लिहाज से 0.17 फीसदी लोगों के ही टेस्ट हुए हैं।

31 मई तक राज्यवार आबादी व जांच के आंकड़े 
राज्य    कुल आबादी आबादी प्रतिशत कुल जांच
दिल्ली   2 करोड़   1.30    2,12,784
तमिलनाडु  8 करोड़   0.65   4,35,900
राजस्थान   8 करोड़    0.54  3,65,566 4
आंध्र प्रदेश 9 करोड़ 0.43    3.34,378 5
महाराष्ट्र   13 करोड़ 0.42    4,06,800 6
गुजरात   7 करोड़    0.37   1,98,400 7
मध्य प्रदेश  9 करोड़   0.24   1,42,800 8
पश्चिम बंगाल  10 करोड़   0.21 1,58,700 9
उत्तर प्रदेश    23 करोड़   0.15   2,56,588
बिहार 12 करोड़   0.08    70,741

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox