नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश कोरोना के खिलाफ व्यापक लड़ाई और उसे काबू में करने के लिए रोजाना कोरोना संक्रमण की जांच के सैंपल लिये जा रहे है। हालांकि यह प्रक्रिया पूरे देश में चल राज्यवार चल रही है लेकिन फिर भी दिल्ली देश की राजधानी है जिसे देखते हुए दिल्ली में जनसंख्या के हिसाब से सबसे अधिक जांच के सैंपल लिए जा रहे है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दिल्ली में रोजाना 7 हजार सैंपल लिये जा रहे है। जबकि 18 मई तक सिर्फ 4 हजार टेस्ट ही हो रहे थे जो अब करीग दोगुना तक बढ़ा दिये गये है।
यहां बता दें कि दिल्ली में दो करोड़ की आबादी पर दो लाख से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। अन्य राज्यों से तुलना करें तो राजधानी इस मामले में पहले स्थान पर है। रविवार तक कुल 2,12,784 लोगों की जांच हुई। जनसंख्या के आधार पर यह आबादी का करीब 1.30 फीसदी है। अन्य राज्यों से तुलना करें तो सबसे अधिक 23 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश में करीब ढाई लाख लोगों की जांच हुई है। वहां आबादी के लिहाज से 0.17 फीसदी लोगों के ही टेस्ट हुए हैं।
31 मई तक राज्यवार आबादी व जांच के आंकड़े
राज्य कुल आबादी आबादी प्रतिशत कुल जांच
दिल्ली 2 करोड़ 1.30 2,12,784
तमिलनाडु 8 करोड़ 0.65 4,35,900
राजस्थान 8 करोड़ 0.54 3,65,566 4
आंध्र प्रदेश 9 करोड़ 0.43 3.34,378 5
महाराष्ट्र 13 करोड़ 0.42 4,06,800 6
गुजरात 7 करोड़ 0.37 1,98,400 7
मध्य प्रदेश 9 करोड़ 0.24 1,42,800 8
पश्चिम बंगाल 10 करोड़ 0.21 1,58,700 9
उत्तर प्रदेश 23 करोड़ 0.15 2,56,588
बिहार 12 करोड़ 0.08 70,741


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
ऑपरेशन VISTA 1.0 में तीन विदेशी नागरिक पकड़े