पुलिस ने की पैट्रोल पंप लूटने की योजना फेल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पुलिस ने की पैट्रोल पंप लूटने की योजना फेल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका नार्थ पुलिस ने द्वारका में एक पैट्रोल पंप लूटने के लिए आये यूपी के चार बदमाशों को भारी मात्रा में हथियारों सहित पकड़ा है। पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र मे न केवल एक बड़ी वारदात पर विराम लग गया बल्कि दूसरे राज्य के एक गैंग का भी सफाया हो गया। पुलिस ने चारो आरोपियों से पिस्टल व देसी कट्टे के साथ-साथ बटनदार चाकु तथा जिंदा कारतूस भी बरामद किये है। पुलिस ने एक चोरी की कार भी बरामद की है। चारो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। लेकिन अभी भी एक अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर बना हुआ है जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। चारो आरोपी दिल्ली में वारदात करने के लिए यूपी से आये थे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अलफोंस ने बताया कि द्वारका नार्थ पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी जिसमें एक पैट्रोल पंप लूटने के लिए कुछ बदमाश की द्वारका में आने की खबर दी गई थी। इस सूचना पर संज्ञान लेते हुए एसीपी राजेन्द्र सिंह व एसएचओ संजय कुंडु ने एसआई वीर सिंह, हवलदार जितेन्द्र, कुलदीप,राजेन्द्र, विरेन्द्र, सिपाही राजु, प्रमोद, सुनील व रितेश की एक टीम गठित की और बदमाशों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। टीम ने खबरी की सूचना के आधार पर द्वारका मैट्रो स्टेशन सैक्टर-14 के पास भारत विहार चैक पर अपना जाल बिछाया। शाम सवा तीन बजे के करीब ककरौला गांव की तरफ से एक बगैर नंबर की सैंट्रो कार आई जिसे पुलिस ने रूकने का इशारा किया। लेकिन आरोपियों ने कार को रोकने की बजाये उसकी गति बढ़ा दी और वहां से भागने की कोशिश करने लगे लेकिन सतर्क पुलिस ने दूसरा वाहन आगे लगा कर उन्हे घेर लिया और एकदम से चारों को दबौच लिया। पुलिस ने उनकी तलाशी के दौरान इमरान से एक .32 बोर का रिवाल्वर व तीन जिंदा कारतूस, सोनू से एक देसी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस, शिवम से एक देसी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस तथा चैथे आरोपी नकुल से एक बटनदार चाकु बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि जिस कार में ये आरोपी आये थे वह भी चोरी की थी और के एन काटजू मार्ग थाना क्षेत्र से चुराई गई थी। पुलिस ने सभी आरोपियों की पहचान उजागर करते हुए बताया कि नकुल चैहान पुत्र लज्जा राम, सोनू पुत्र हरिओम व इमरान पुत्र सेजाद खान तीनो निवासी गांव लेदरा पीएस बहादुरगढ़ जिला हापुड़ यूपी तथा चैथा आरोपी शिवम पुत्र आनन्द निवासी पसवाला पीएस बहादुरगढ़ जिला हापुड़ यूपी का ही रहने वाला है।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान जो जानकारी सामने आई वह काफी चैकाने वाली है। दरअसल इनमें से एक आरोपी नकुल द्वारका सैक्टर-17 के एक सीएनजी स्टेशन व पट्रोल पंप पर दो साल पहले नौकरी करता था। जहां उसने पूरी रेकी की और पता लगाया कि सोमवार को पंप से सबसे ज्यादा पैसा होता है क्योंकि रविवार का पैसा भी पंप पर ही होता है जिसकी सूचना उसने अपने साथियों को दी। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इनके साथ हापुड़ का एक हिस्ट्री सिटर व कुख्यात बदमाश रोबिन जोकि एक गैंगस्टर भी है,जुड़ गया जो इस लूट के पैसे से गांव में प्रधानी का चुनाव लड़ना चाहता था। रोबिन पर हत्या, लूट व गैंगस्टर एक्ट के करीब पांच मामले दर्ज है और वह बलराज भाटी गैग का सदस्य बताया जा रहा है। दिल्ली में अशोक नगर थाने में उसके खिलाफ लूट का मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि चारो आरोपी यूपी के हापुड़ से लूट के मकसद से द्वारका आये और इन्होने क्षेत्र की रेक्की की और फिर सोमवार का दिन वारदात के लिए तय किया लेकिन इसी बीच पुलिस को इनकी सूचना मिल गई और पुलिस ने इन्हे पकड़ लिया। चारो आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी है और पुलिस रोबिन की भी जानकारी जुटा रही है ताकि उसे भी पकड़ा जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox