बी आर जी ग्रुप के प्रतिभागियों को राजभाषा समारोह में राष्ट्रीय सम्मान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बी आर जी ग्रुप के प्रतिभागियों को राजभाषा समारोह में राष्ट्रीय सम्मान

नई दिल्ली: भारत सरकार के गृह मंत्रालय अमित शाह, राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित राजभाषा स्वर्ण जयंती समारोह 2025 के तहत आयोजित अखिल भारतीय प्रतियोगिताओं में बहादुरगढ रनर ग्रुप (बी आर जी)
 से जुड़े प्रतिभागियों ने अपनी उल्लेखनीय उपलब्धियों से समूह और बहादुरगढ़ शहर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

इस समारोह में पूरे देश से राजभाषा नीति, हिंदी टंकण, आशुलिपि, सामान्य ज्ञान, शब्दावली, निबंध लेखन एवं वाक् प्रतियोगिता जैसी श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं, जिनमें विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों एवं संगठनों के हजारों प्रतिभागियों ने भाग लिया।

वाक् प्रतियोगिता में बी आर जी ग्रुप के विजेता इस प्रकार हैं:

प्रथम स्थान (प्रोफेशनल वर्ग – महिला):
श्रीमती कृष्णा राणा
तृतीय स्थान :
श्री भोज राज,दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन क्वार्टर निवासी

इन दोनों प्रतिभागियों को   को भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित राजभाषा स्वर्ण जयंती समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

 इस सम्मान पर बी आर जी संयोजक दीपक छिल्लर ने कहा,

> “यह उपलब्धि BRG परिवार के लिए गर्व का विषय है। हमारे सदस्य फिटनेस के साथ-साथ प्रशासनिक, भाषायी और रचनात्मक क्षेत्रों में भी देश का गौरव बढ़ा रहे हैं।”

समारोह के दौरान मंच पर विजेताओं को पारंपरिक ढंग से शॉल, स्मृति चिन्ह और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। पूरा माहौल राष्ट्रभाषा हिंदी के गौरव और राजभाषा नीति के सशक्त क्रियान्वयन के प्रति समर्पण का प्रतीक बना

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox