धार्मिक रोष में ईरान का ऐलान, ट्रंप-नेतन्याहू को दी सजा की चेतावनी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

धार्मिक रोष में ईरान का ऐलान, ट्रंप-नेतन्याहू को दी सजा की चेतावनी

दिल्ली/सिमरन मोरया/- ईरान के शीर्ष शिया धर्मगुरु ग्रैंड अयातुल्ला नासिर मकरम शिराजी ने ट्रंप और नेतन्याहू को ‘अल्लाह का दुश्मन’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि इन दोनों नेताओं को अपने कृत्यों पर पछतावा होना चाहिए। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से इन “दुश्मनों” के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है।

ईरान और इजरायल के बीच छिड़े युद्ध और उसमें अमेरिका की दखल के बाद अब टकराव की आग और तेज हो गई है। ईरान के शीर्ष शिया धर्मगुरु ग्रैंड अयातुल्ला नासिर मकरम शिराजी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ फतवा जारी कर दिया है। इस फतवे में इन दोनों नेताओं को “ईश्वर का दुश्मन” बताया गया है और वैश्विक मुस्लिम समुदाय से इन्हें सबक सिखाने की अपील की गई है।

मेहर न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, शिराजी के फतवे में कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति मरजा यानी सर्वोच्च धार्मिक नेता को धमकी देता है, तो उसे ‘मोहरेब’ यानी ईश्वर के खिलाफ युद्ध छेड़ने वाला माना जाएगा। ईरानी शरीयत कानून के अनुसार, मोहरेब की सजा मौत है। यह सजा सूली पर चढ़ाने के रूप में दी जाती है। इस फतवे ने पश्चिमी दुनिया और विशेषकर अमेरिका-इजरायल के लिए एक नया संदेश दे दिया है कि ईरान केवल सैन्य नहीं, धार्मिक स्तर पर भी जवाब देने को तैयार है।

मुस्लिम देशों से एकजुटता की अपील
फतवे में यह भी कहा गया है कि दुनिया के सभी मुसलमानों और इस्लामी देशों का कर्तव्य है कि वे अमेरिका और इजरायल जैसे ‘ईश्वर-विरोधी’ ताकतों को पछतावा महसूस कराएं। अगर कोई इस्लामी देश या मुसलमान इन ताकतों का साथ देता है, तो वह हराम काम करेगा। वहीं, जो मुसलमान इस्लाम की रक्षा में संघर्ष करेगा, चाहे उसे कितना भी नुकसान क्यों न हो, वह “ईश्वर के रास्ते का योद्धा” कहलाएगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox