भुनी चाय पत्ती और शक्कर से बनेगी कमाल की चाय

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भुनी चाय पत्ती और शक्कर से बनेगी कमाल की चाय

-शाम्भवी ने बताया अनोखा तरीका, बदला स्वाद बना देगा चाय के दीवाने

जीवन शैली/सिमरन मोरया/- क्या आपने कभी सोचा है कि रोजाना की चाय का स्वाद और भी लाजवाब कैसे बना सकते हैं। अक्सर हम चाय बनाने के लिए सीधे चाय पत्ती और शक्कर को पानी या दूध में डाल देते हैं। लेकिन, एक छोटा सा बदलाव, यानी चाय पत्ती और शक्कर को हल्का भूनकर चाय बनाने का तरीका, आपकी चाय के स्वाद को बिल्कुल बदल देगा।

दरअसल कंटेंट क्रिएटर शाम्भवी ने चाय बनाने की एक नई रेसिपी शेयर की है। उनका तरीका न सिर्फ चाय को एक गहरा रंग देगा, बल्कि एक अनोखी खुशबू और कैरेमल जैसा स्वाद भी जोड़ता है, जो आपकी साधारण चाय को खास बना देगा। तो चलिए जानते हैं कि आखिर इस चाय को बनाना कैसे है।

क्यों खास है चाय बनाने का ये तरीका
दरअसल शक्कर के भुनने से वह कैरेमलाइज होती है, जिससे चाय में एक मीठा, भुना हुआ स्वाद और गहरा रंग आता है। जबकि चायपत्ती के भुनने से उसकी अपनी एक अलग खुशबू निकल कर आती है, जो चाय को और भी सुगंधित बनाती है। इस तरीके से बनी चाय का स्वाद अक्सर किसी अच्छे ढाबे या रेस्टोरेंट की चाय जैसा लगता है।

शक्कर और चाय पत्ती भूनें
शाम्भवी की रेसिपी से चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटे सॉस पैन या चाय बनाने वाले बर्तन को मीडियम आंच पर रख दें। अब शक्कर डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं। शक्कर धीरे-धीरे पिघलना और भूरी होनी शुरू कर देगी। शक्कर का रंग बदलते ही आपको चाय पत्ती डालना है। आप चाहें को दोनों को साथ में भी पका सकते हैं।

अब हल्की खुशबू होने तक पकाएं और इलायची भी डाल दें। यह प्रोसेस बहुत तेज होती है, इस दौरान ध्यान रहे कि चायपत्ती बिल्कुल जले नहीं, वरना चाय कड़वी हो जाएगी।

लो बन गई स्पेशल चाय
अगर आपको पानी के साथ चाय बनाना पसंद है तो चाय पत्ती और शक्कर को भूनने के बाद एक कप पानी डाल सकते हैं। ध्यान रहे, कैरेमलाइज्ड शक्कर गरम होती है और पानी डालने पर भाप उठेगी, इसलिए सावधानी बरतें। अगर अदरक या चाय मसाला डालना है तो ये समय बेस्ट है। अब पानी को तब तक उबलने दें जब तक शक्कर पूरी तरह से घुल न जाए और चाय का रंग गहरा न हो जाए।

आखिरी में दूध डालें और चाय को मीडियम आंच पर 2-3 मिनट तक या अपनी पसंद के रंग और गाढ़ेपन तक उबाल लें। जैसे-जैसे चाय उबलेगी, इसका रंग और स्वाद दोनों निखर कर आएंगे। अब आप चाय को गरमागरम सर्व करके बेहतरीन स्वाद का लुत्फ उठा सकते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox