उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे हल्द्वानी, राज्यपाल और मंत्रियों ने किया भव्य स्वागत, सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे हल्द्वानी, राज्यपाल और मंत्रियों ने किया भव्य स्वागत, सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद

हल्द्वानी/नैनीताल/अनिशा चौहान/-   देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज अपने तीन दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे के तहत हल्द्वानी पहुंचे, जहां आर्मी हेलीपैड पर उनका राजकीय सम्मान के साथ स्वागत किया गया। उपराष्ट्रपति के स्वागत के लिए स्वयं राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) मौजूद रहे।

राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने उपराष्ट्रपति का स्वागत करते हुए उन्हें उत्तराखण्ड की संस्कृतिक गरिमा और अतिथि सत्कार की परंपरा से परिचित कराया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद अजय भट्ट, हल्द्वानी के मेयर गजराज बिष्ट, वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष दीपक महरा, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना, एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा, स्टेशन कमांडर कर्नल जतिन ढिल्लन सहित कई प्रशासनिक व सैन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

कुमाऊं विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में होंगे शामिल
उपराष्ट्रपति धनखड़ का यह दौरा खास तौर पर कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह के लिए है। वे विश्वविद्यालय की फैकल्टी के साथ संवाद करेंगे और शेरवुड कॉलेज में विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे।

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
उपराष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर नैनीताल और हल्द्वानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि उपराष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए 400 से अधिक पुलिसकर्मियों, तीन कंपनी पीएसी, एक कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी), एटीएस, और ड्रोन सर्विलांस सहित सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox