सीएम नायब सैनी का तोहफा: प्रदेश में बनेंगी 100 नई योग और व्यायाम शालाएं

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीएम नायब सैनी का तोहफा: प्रदेश में बनेंगी 100 नई योग और व्यायाम शालाएं

कुरुक्षेत्र/सिमरन मोरया/-  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बड़ा ऐलान किया। प्रदेश में खोली 100 नई योग और व्यायाम शाला जाएंगी। योग पर शोध को बढ़ावा देने के लिए योग लेखक प्रोत्साहन योजना शुरू होगी, उत्कृष्ट लेखको को हर वर्ष सम्मानित किया जाएगा। सरकारी स्कूलों में योग प्रदर्शन का मूल्यांकन यानी क्रेडिट आधारित प्रणाली को शुरू किया जाएगा।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि योग और प्राकृतिक चिकित्सा को आयुष चिकित्सा प्रणाली में जोड़ा जाएगा और इनका राज्यकीय पंजीकरण शुरू होगा। कॉलेज, विश्विद्यालय में योग पाठ्यक्रम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्र के लिए विशाल हॉल का निर्माण करवाया जाएगा।   योग को खेल के रूप में प्रभावी बनाने के लिए अनुभवी कोच की नियुक्ति की जाएगी। 40 योग शिक्षकों की भर्ती खेल विभाग में जल्द शुरू होगी।

कर्मचारियों को तनाव मुक्त माहौल प्रदान करना हैं- सीएम नायब सैनी
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में वाइब्रेटर कार्यक्रम शुरू होगा, 5 मिनट के इस कार्यक्रम को शुरू करने का उद्देश्य कर्मचारियों को तनाव मुक्त माहौल प्रदान करना हैं। कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर आज हम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को पर्व के रूप में मना रहे। पूरा विश्व आज योगमय हो गया है, इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले 25 दिनों में प्रदेश सरकार की तरफ से की गई अलग अलग एक्टिविटी के तहत हरियाणा में हर रोज योग के साथ जुड़कर लोगों ने इसका फायदा उठाया है। सीएम सैनी ने कहा कि योग व्यायाम का रूप का नहीं है, यह जीवन को स्वस्थ्य ढंग से जीने की कला है। जीवन में हमें इसे धारण करना चाहिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox