गाज़ा फंडिंग को लेकर फतवे की धमकी, इमाम पर FIR से मचा बवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गाज़ा फंडिंग को लेकर फतवे की धमकी, इमाम पर FIR से मचा बवाल

उत्तर प्रदेश/सिमरन मोरया/- उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक स्थानीय इमाम पर फतवे की धमकी देकर लोगों से पैसे वसूलने का आरोप लगा है। शेरकोट थाने में निवासी इरशाद ने शिकायत दर्ज कराई कि जकी पुत्र एजाज खान, जो मूल रूप से देवबंद (सहारनपुर) का रहने वाला है और वर्तमान में शेरकोट के कायस्थान मोहल्ले में रहता है, इस वारदात को अंजाम दे रहा है। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर जकी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फतवे की धमकी से फैला डर
इरशाद के मुताबिक, जकी अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर लोगों को धमकाता है। वह दावा करता है कि पैसे फिलिस्तीन-गाजा में मानवीय सहायता के लिए चाहिए, लेकिन पैसे न देने पर फतवा जारी करने की चेतावनी देता है। इरशाद ने बताया कि जकी ने उनसे भी जबरन पैसे मांगे, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जकी पहले भी कई लोगों से इसी तरह धन वसूल चुका है, जिससे इलाके में डर का माहौल है।

पुलिस ने की कार्रवाई
शिकायत में इरशाद ने मांग की है कि जकी और उसके साथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ताकि इलाके में शांति बहाल हो सके। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। जकी, जो एक मस्जिद में इमाम के तौर पर जाना जाता है, के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी है। पुलिस के अनुसार, जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

जनता में फैला डर
इस घटना से क्षेत्र की जनता में चिंता फैल गई है। लोग इसे धार्मिक भावनाओं से जोड़कर देख रहे हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि यह मामला आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा है। जांच में सोशल मीडिया पोस्ट और गवाहों के बयान शामिल होंगे। इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया के दुरुपयोग और धमकी भरे बयानों की गंभीरता को उजागर किया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox