उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में लिए गए बड़े निर्णय, तीन प्रस्तावों पर लगी मुहर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में लिए गए बड़े निर्णय, तीन प्रस्तावों पर लगी मुहर

देहरादून/आनिशा चौहान/-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित राज्य कैबिनेट बैठक में कुल तीन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक के बाद डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन फैसलों की जानकारी साझा की।

कैबिनेट में लिए गए पहले निर्णय के तहत सहकारिता विभाग में उपनिबंधक ऑडिट (लेवल-11) का नया पद सृजित किया गया है। इसके तहत अब जिला और ब्लॉक स्तर पर सहकारी समितियों का नियमित ऑडिट किया जाएगा, जिससे वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही को सुनिश्चित किया जा सकेगा।

दूसरे निर्णय के तहत पर्यटन विभाग में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान के अंतर्गत आईएसबीटी की दीवारों पर बद्रीनाथ धाम से संबंधित म्यूरल वर्क (चित्रकारी) किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण से परिचित कराना है, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

तीसरे महत्वपूर्ण प्रस्ताव में पशुपालन विभाग के अंतर्गत दो योजनाओं—गंगा राज योजना और अनुसूचित जाति वर्ग को दी जाने वाली 90% सब्सिडी योजना—को आपस में मर्ज (विलय) करने पर सहमति बनी है। हालांकि, सब्सिडी के क्रियान्वयन को लेकर अंतिम प्रस्ताव अगली कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी के 429 रिक्त पदों को भरने के लिए प्रशिक्षण की अवधि को पहले के दो वर्षों से घटाकर एक वर्ष कर दिया गया है, जिससे भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जा सकेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox