
विकासनगर/देहरादून/अनीशा चौहान/- पोंटा रोड स्थित आदूवाला गांव गेट के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार एक छोटा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में शामिल इनोवा कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हुई, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

मौके पर पहुंची हरबर्टपुर पुलिस चौकी की टीम ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सनोज कुमार मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच में पता चला कि इनोवा (PB01C 2425) और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UK07 FW 6951) की आमने-सामने की टक्कर हुई थी। दुर्घटना में बाइक चला रहे युवक राजुल (30 वर्ष), पुत्र अयूब, निवासी ग्राम तिमली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार एक छोटा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे विवेकानंद अस्पताल धर्मावाला में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे के पैर में फ्रैक्चर है और इलाज जारी है।
पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही मृतक के शव को पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए भेजा गया है। इस दुखद हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है, लेकिन पूरी स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त