करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, खेल के दौरान पड़ा दिल का दौरा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, खेल के दौरान पड़ा दिल का दौरा

मुंबई/अनीशा चौहान/-  बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर का 53 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह दुखद घटना इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में घटी, जहां खेल के दौरान उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

परिवार और दोस्तों पर टूटा दुख का पहाड़
संजय कपूर के निधन की खबर ने उनके परिवार, करीबियों और प्रशंसकों को गहरे शोक में डाल दिया है। जैसे ही यह खबर सामने आई, करिश्मा कपूर की बहन करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के साथ देर रात करिश्मा के मुंबई स्थित घर पहुंचीं और इस कठिन समय में बहन का साथ निभाया। वहीं, करिश्मा की करीबी दोस्त मलाइका अरोड़ा भी अपनी बहन अमृता अरोड़ा और जीजा शकील लदाक के साथ शोक व्यक्त करने पहुंचीं।

मृत्यु से ठीक पहले लिखा था भावुक पोस्ट
संजय कपूर का आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट भी अब चर्चा में है, जो उन्होंने अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर लिखा था। अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर उन्होंने लिखा अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की बेहद दर्दनाक खबर मिली। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं। कुछ ही घंटों बाद उनका खुद का निधन हो जाना सभी को स्तब्ध कर गया।

करीबी दोस्त ने दी जानकारी
संजय कपूर के निधन की पुष्टि उनके करीबी मित्र, लेखक और अभिनेता सुहेल सेठ ने की। उन्होंने एक्स पर लिखा,संजय कपूर के निधन से गहरा दुख हुआ है। यह एक बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार और सहयोगियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

करिश्मा और संजय की निजी जिंदगी
संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी 2003 में हुई थी। हालांकि, कुछ सालों बाद उनके रिश्ते में दरार आ गई और साल 2016 में तलाक हो गया। करिश्मा ने संजय पर मानसिक और भावनात्मक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे।

इस शादी से उनके दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान हैं। तलाक के बावजूद, संजय कपूर बच्चों के संपर्क में रहते थे और समय-समय पर उनसे मुलाकात करते थे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox