नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली स्टेट टेबल टेनिस एसोसिएशन की सालाना आम सभा का आयोजन 10 जून की शाम को बास्को पब्लिक स्कूल पश्चिम विहार मे किया गया इसमें वर्ष 2025 से वर्ष 2029 के लिये दिल्ली स्टेट टेबल टेनिस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। यह चुनाव सुप्रीम कोर्ट के वकील कृष्णा शर्मा व टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया तथा दिल्ली ओलंपिक संघ की देखरेख में संपन्न हुए।

इस चुनाव में गुरुप्रीत सिंह को अध्यक्ष, सुखविंदर सिंह बब्बर व गुरुचरण सिंह राजू को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आरती कुमार, दीपाली गुप्ता, नितेश चौधरी, रीती शंकर व शेर्या भम्भारी को उपाध्यक्ष चुना गया। बलबीर सिंह लाम्बा को सचिव व स्वेता जैन को कोषाध्यक्ष के पद पर चुना गया।
कार्यकारिणी में दिनेश डागर, सूरिंदर सिंह, अंजू भालोटिया, व नीरज वैश को सह सचिव चुना गया तथा साहिल दुग्गल, सुनील दत्त, आशीष हैरी हरमब शर्मा, नाव्या जैन व वरुण जिंदल को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है।
कार्यकारिणी का चुनाव, चुनाव अधिकारी सुप्रीम कोर्ट के वकील कृष्णा शर्मा की देखरेख तथा टेबिल टेनिस फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के पर्यवेक्षक प्रिंस विपिन व दिल्ली ओलम्पिक संघ के पर्यवेक्षक सुधीर वत्स की उपस्थिति मे सम्पन हुआ। जहाँ निवर्तमान टीम ने नई चुनी हुए टीम को शुभकामनायें दी वही नई टीम ने भरोसा दिलाया की यह टीम टेबल टेनिस को बुलंदियों पर लेकर जाने का हर सम्भव प्रयास करेगी।


More Stories
ग्राम पंचायतों में चलाया जा रहा किसान जागरूकता अभियान
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर