द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- द्वारका जिला के अन्तर्गत द्वारका दक्षिण थाना की पुलिस चौकी टीम ने एक सक्रिय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक चोरी की मोटर साइकिल बरामद की है। आरोपी सुप्रित पांडे पुत्र शंभू नाथ पांडे पहले भी 13 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। आरोपी की गिरफ्तार से पुलिस ने दो वाहन चोरी के मामले सुलझाने का दावा किया है।
डीसीपी द्वारका अंकित सिंह ने बताया कि 20 मई को एक स्कूटी चोरी की सूचना मिली थी। पुलिस ने पीड़ित के बयान के बाद मामला दर्ज कर इस पर कार्यवाही शुरू की। एसएचओ द्वारका साउथ राजेश कुमार साह की देखरेख में एएसआई महावीर, हवलदार प्रवीण यादव व हवलदार सुरेन्द्र की एक टीम का गठन किया और आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए।
पुलिस टीम ने मौका मुआयना किया और 80 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपी की पहचान की और मुखबिरों को सक्रिय किया तथा उसके बारें में जानकारी इक्ट्ठा करनी शुरू की।
30 मई को एक मुखबिर के माध्यम से गुप्त सूचना मिली की सेक्टर-10 द्वारका चोरी में शामिल ऑटो लिफ्टर एक सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहा है और बिजवासन रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मौजूद है।
पुलिस टीम ने तुरंत आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और जैसे ही वह आया उसे काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान सुप्रित पांडे पुत्र शंभू नाथ पांडे, निवासी गली नंबर 04, राजोकरी, दिल्ली, उम्र 35 वर्ष के रूप में की है। पूछताछ करने पर उसने स्कूटी चोरी के मामले में अपनी संलिप्तता कबूल की और यह भी खुलासा किया कि वह नशे का आदी है। पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने एक और बाइक चोरी की है। कुछ समय बाद आरोपी के खुलासे पर एक हीरो स्प्लेंडर बरामद की गई, जो कि थाना डाबरी के इलाके से चोरी की गई थी।
पुलिस ने आरोपी से एक मास्टर चाबी व अपराध के समय पहने गए कपड़े और जूते भी बरामद किए हैं।


More Stories
ग्राम पंचायतों में चलाया जा रहा किसान जागरूकता अभियान
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर