ट्रिगर्ड इंसान की लव स्टोरी का हैप्पी एंडिंग, निशचय मल्हान और रुचिका राठौर ने रचाई शादी!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ट्रिगर्ड इंसान की लव स्टोरी का हैप्पी एंडिंग, निशचय मल्हान और रुचिका राठौर ने रचाई शादी!

अनीशा चौहान/-  दोस्तों, वो यूट्यूबर जिसने अपने मज़ेदार प्रैंक्स और बिंदास रोस्ट्स से लाखों दिलों को जीता, आज अपनी ज़िंदगी के नए और रोमांचक चैप्टर की शुरुआत कर रहा है। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं आपके फेवरेट ट्रिगर्ड इंसान यानी निशचय मल्हान की, जिन्होंने कभी शादी के प्रैंक्स से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। आज, 9 जून 2025 को निशचय अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड और टैलेंटेड कंटेंट क्रिएटर रुचिका राठौर के साथ सात फेरे लेने जा रहे हैं।

दिसंबर में की थी सगाई…
‘Whatever Ruchika Can Draw, I Buy For Her’ जैसे वायरल वीडियोज़ से फैंस को हँसी से लोटपोट कर देने वाले निशचय ने दिसंबर 2024 में अपनी सगाई की खबर से फैंस को सरप्राइज़ कर दिया था। अब, शादी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन्स की धूम मची हुई है। मल्हान फैमिली और उनके फैंस इस ग्रैंड वेडिंग का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे।

शादी को लेकर फैंस में ज़बरदस्त उत्साह है। सभी को जानना है कि इस शादी में क्या होगा खास, कौन-कौन से यूट्यूबर्स इस जश्न को बनाएँगे और क्या ट्रिगर्ड इंसान एक और प्रैंक के साथ फिर से फैंस को चौंकाएँगे?

यूट्यूब वीडियो से किया शादी का ऐलान
8 जून 2025 को निशचय ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर एक स्पेशल वीडियो अपलोड किया, जिसमें उन्होंने अपनी शादी की डेट को कन्फर्म किया। इस वीडियो में निशचय और रुचिका ने अपने फैंस के सवालों के जवाब दिए और बताया कि अब वो ज़िंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं, और वो तारीख है आज, यानी 9 जून 2025।

इस जोड़ी की जोड़ी को सोशल मीडिया पर ढेरों शुभकामनाएँ मिल रही हैं। फैंस और यूट्यूब कम्युनिटी दोनों ही इस “डिजिटल कपल” को नए जीवन की ढेरों बधाइयाँ दे रहे हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox