शिलांग हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, सुपारी देकर कराई कारोबारी पति की हत्या

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शिलांग हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, सुपारी देकर कराई कारोबारी पति की हत्या

शिलांग/मेघालय/अनीशा चौहान/-   मेघालय के शिलांग में हनीमून पर आए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या का मामला अब एक सनसनीखेज मोड़ ले चुका है। 23 मई को वेई सॉडोंग झरने के पास राजा का शव मिलने के बाद जो मामला रहस्यमय लग रहा था, अब उसकी परतें खुलने लगी हैं। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ने ही अपने पति की हत्या के लिए सुपारी दी थी।

ग़ायब पत्नी ग़ाज़ीपुर के ढाबे पर मिली
राजा की हत्या के बाद 17 दिन से लापता रही सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र में एक ढाबे पर बदहवास हालत में पाया गया। ढाबा संचालक साहिल यादव ने बताया कि रात करीब 1 बजे सोनम रोते-बिलखते मेरे ढाबे पर आई। वह घबराई हुई थी और उसने मुझसे फोन मांगकर अपने भाई से बात की। फिर मैंने पुलिस को सूचना दी और वे उसे अपने साथ ले गए।

हत्या की साजिश और प्रेम-प्रसंग
मेघालय पुलिस के डीजीपी आई. नोंगरांग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सोनम ने मध्य प्रदेश से तीन लोगों को सुपारी दी थी और वे शिलांग में राजा की हत्या करने आए थे। पुलिस के अनुसार सोनम का एक आरोपी राज कुशवाहा से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और इसी के चलते उसने राजा को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

पुलिस का कहना है कि हत्या पूरी तरह पूर्व-नियोजित थी और इसके बाद सोनम ने खुद को लापता दिखाकर जांच को भटकाने की कोशिश की।

चार गिरफ्तार, एक फरार
अब तक इस मामले में सोनम सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य आरोपी अब भी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। आरोपी राज कुशवाहा को इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

परिवार का विरोध, सीबीआई जांच की मांग
सोनम के पिता देवी सिंह ने इन सभी आरोपों को झूठा बताते हुए कहा, “मेरी बेटी निर्दोष है। पुलिस झूठी कहानी बना रही है।” वहीं राजा रघुवंशी के परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की है ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके।

मुख्यमंत्री ने की पुलिस की सराहना
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने सोशल मीडिया पर पुलिस की प्रशंसा करते हुए कहा, “सिर्फ सात दिनों में इस जटिल केस को सुलझाना मेघालय पुलिस की बड़ी उपलब्धि है।” उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस अब सोनम से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के पीछे का असली मकसद पूरी तरह सामने आ सके।

यह हत्याकांड केवल एक आपराधिक मामला नहीं, बल्कि विश्वास, रिश्ते और धोखे की एक त्रासद कहानी बन गया है, जिसने पूरे देश को चौंका दिया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox