बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- 5 जून 2025 को बाबा रामदास स्पेशल चिल्ड्रन एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा संचालित रौनक स्पेशल स्कूल के दिव्यांग बच्चों व एक कोशिश स्पेशल स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर एक कोशिश स्कूल के प्रांगण में पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।

इस अवसर पौधा रोपण के बाद शहर में पर्यावरण बचाव को लेकर दिव्यांग बच्चों ने एक रैली भी निकाली और समाज व शहरवासियों को पर्यावरण के बारें जागरूक किया। वहीं श्रीमती उषा जी ने कहा कि हम सभी को अपने खुशी के मौके पर एक-एक पौधा जरूर लगाना चाहिए, जैसे की शादी की सालगिरह, अपने जन्मदिन पर या कोई पुण्यतिथि हो इन पर पौधारोपण जरूर करना चाहिए। साथ उन्होने अपने बच्चों की तरह उसे पौधे का पालन पोषण करने का भी संदेश दिया। उषा जी स्पेशल बच्चों को पर्यावरण दिवस के बारे में बताते हुए कहा कि बिना प्रकृति के जीवन संभव नहीं है।


इस अवसर पर एक कोशिश स्पेशल स्कूल की डायरेक्टर उषा मैडम व रौनक स्पेशल स्कूल की डायरेक्टर दिव्या कौशिक और बाबा रामदास समिति की सचिव कुसुम लता कौशिक के साथ-साथ सभी दिव्यांग बच्चे भी मौजूद रहे और सबने मिलकर प्रकृति को बचाने का संदेश दिया।


More Stories
गुभाना में मनाई गई अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती!
द्वारका पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी का मोबाइल और 4 दोपहिया वाहन बरामद!
बुराड़ी पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे, 26 मोबाइल फोन और ₹2.5 लाख नकद बरामद
”मनोज कुमार की प्रेरणा ने बदली जिंदगी, लेखक कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने साझा किए भावुक संस्मरण”
पानीपत के एक दिव्यांग बच्चे के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार देगी बायोनिक कृत्रिम अंग!
चोरी के मामले में फरार भगोड़ा आरोपी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा