एक कोशिश स्पेशल स्कूल ने किया डांस मूवमैंट प्रोग्राम का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एक कोशिश स्पेशल स्कूल ने किया डांस मूवमैंट प्रोग्राम का आयोजन

-प्रोग्राम में स्पेशल बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, मंत्र मुग्ध हुए लोग -शहर की विभिन्न संस्थानों ने के बच्चों ने डांस प्रतियोगिता में लिया भाग

बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- रविवार 1 जून को प्रकृति भगत फाउंडेशन एंड एक कोशिश स्पेशल स्कूल ने डांस मूवमेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें स्पेशल बच्चों के अलावा शहर के विभिन्न संस्थानों के बच्चों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस डांस प्रतियोगिता का आयोजन शहर के जाने-माने बिरला ओपन माइंड स्कूल में किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए बाबा रामदास स्पेशल चिल्ड्रेन एजुकेशन सोसाइटी की सचिव कुसुमलता कौशिक ने बताया कि स्पेशल बच्चों ने एक से बढ़कर एक अच्छी व शानदार परफॉर्मेंस दी। इसके अलावा शहर की डांस अकेडमी व सामाजिक संगठनों के बच्चों ने इसमें भाग लिया और ईनाम जीते। बच्चों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटों देकर सम्मानित किया गया। प्रोग्राम में कुछ अनुभवी व मददगारी शख्सियतों को भी सम्मानित किया गया। जो कि समय समय पर इन बच्चों की मदद करने के लिए तैयार रहते है और ऐसी शख्सियतों को प्रकृति गौरव सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया

प्रोग्राम में प्रकृति भगत फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश शर्मा, शिव कुमार यादव, मुकेश भोगल, अश्विनी शर्मा व उनकी पूरी टीम ने भी शिरकत की। इस प्रोग्राम में एक कोशिश स्पेशल स्कूल की अध्यक्ष श्रीमती ऊषा जी ने आए हुए सम्मानित व्यक्तियों को प्रकृति गौरव सम्मान पत्र से सम्मानित किया। श्रीमती ऊषा जी ने इन स्पेशल बच्चों के बारे मे कहा कि इन बच्चों को हमारे प्यार व सहयोग की बहुत ही ज्यादा जरूरत है। ये बच्चे भी इसी पेड़ के पते है जिसके हम और आप हैं। इसीलिए इन बच्चों को समाज में वही अधिकार मिलना चाहिए जो कि हमें और आपको मिलता है। ये बच्चे भी इसी समाज का हिस्सा हैं इसलिए इन्हें भी समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य प्रकृति भगत फाउंडेशन व एक कोशिश स्पेशल स्कूल ने किया है।

ऊषा जी ने इस अवसर पर समाज में कुछ अच्छे कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया। जिसमें समाजसेविका सुशील जी, अंकित जी, विकी जी, मोनिका जी, सोनिका जी, सचिन जी, अमित जी, संदीप जी, वैश्य कॉलेज की प्रिंसिपल आशा शर्मा जी, जिया जी, काव्य जी, नेहा जी, निशा जी, पवन जी, मंजू गुप्ता जी, किरण जी, सीमा जी, मधु चौहान जी, कमलेश जी, प्रवीण चोपड़ा जी, राकेश देवी जी, केसर जी , दीप्ति जी , सपना जी, कमलेश जी, रजत जी, सुनील राठी जी, कोच नीरज जी, ममता जी, दीपक जी, दर्शाना मालिक, मोनिका, मुकेश, गरिमा, मुख्य अतिथि सत्यप्रकाश जी व सुमित्रा जी, पवन प्रजापति जी, बिरला ओपन माइंड स्कूल व उनकी संस्था करोड चैरिटेबल ट्रस्ट राष्ट्रीय सर्वशिक्षा अभियान की ओपन निशा राठी जी, पवन जी, सार्थक सेवा समिति से कपूर जी व उनकी पूरी टीम, नरेश भरद्वाज जी जिला मंत्री व उनकी टीम, बाबा रामदास स्पेशल चिल्ड्रेन एजुकेशन सोसाइटी की सचिव कुसुमलता कौशिक जी, प्रकृति भगत फाउंडेशन की पूरी टीम, एक कोशिश स्पेशल स्कूल की डायरेक्ट श्रीमती ऊषा जी ने कंपटीशन के प्राइज डिस्ट्रिब्यूट किए। प्रकृति भगत फाउंडेशन के अध्यक्ष श्रीमान राजेश शर्मा जी व उनकी पूरी टीम ने दीप प्रज्वलित करके प्रोग्राम की शुरुआत की इसमें सत्यप्रकाश जी व उनकी पत्नी सुमित्रा जी, ऊषा जी, अंकित जी आदि।

अंत में एक कोशिश स्पेशल स्कूल की डायरेक्ट ने आए हुए सभी गणमान्य व्यक्तियो का धन्यवाद किया और प्रोग्राम के समापन के बाद सभी को अच्छा खाना खिलाया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox