प्रतिभाओं का सम्मान, युवाओं के लिए बनेगा प्रेरणा- अन्नपूर्णा देवी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्रतिभाओं का सम्मान, युवाओं के लिए बनेगा प्रेरणा- अन्नपूर्णा देवी

-प्रदक्ष फाउंडेशन ने आठवीं बार यादव समाज के यूपीएससी के 31 नवचयनितों को किया सम्मानित -प्रदक्ष फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप यादव ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली के प्रदक्ष फाउंडेशन के तत्वाधान में आठवीं बार यूपीएससी-2025 में यादव समाज के नवचयनित उम्मीदवारों को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह का आयोजन फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप यादव ने राजधानी दिल्ली के राजघज्ञट स्थित गांधी दर्शन स्मृति, सत्याग्रह मंडप में वीरवार को किया। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रिय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमति अन्नपूर्णा देवी व विशिष्ट अतिथि दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उपस्थित हुई।

रविवार को प्रदक्ष फाउंडेशन व यादव समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में 31 प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। यह पहल न केवल शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, बल्कि युवाओं को अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से नए आयाम छूने की प्रेरणा देने का एक महत्वपूर्ण कदम है। आज का युवा ही हमारे देश के उज्जवल भविष्य का निर्माण करेगा, और अपने ज्ञान, संस्कार एवं संकल्प से हर चुनौती का सामना कर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर सकता है।
इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने सभी बच्चों को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ दी।

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, दिल्ली एवं समस्त यादव समाज के गणमान्यों ने आयोजन में उपस्थित होकर समाज के उन सभी प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को सम्मानित किया जिन्होंने यूपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर समाज और देश का गौरव बढ़ाया है। इस गरिमामयी समारोह में सांसद श्री गिरिधारी यादव जी, दिल्ली के उपमहापौर श्री जयभगवान यादव जी, पूर्व सांसद श्री हुकुमदेव यादव जी, पूर्व सांसद डॉ. कृष्णपाल सिंह यादव जी, महरौली विधायक गजेन्द्र यादव जी सहित समाज के अनेक विशिष्ट और सम्माननीय जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर समारोह की शोभा बढ़ाई और नवचयनित अधिकारियों को बधाई दी।

इस अवसर पर प्रदीप यादव ने कहा कि देश की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा यूपीएससी को निकाल पाना किसी के लिए भी गर्व की बात हो सकती है यादव समाज जैसे पिछड़े समाज से जो बच्चे इस परीक्षा को निकलते हैं उनके लिए और उनके परिवार के लिए गौरव की बात तो होती है लेकिन सबसे बड़ी बात उनका समाज भी गौरांवित होता है। यह पौधा जो पिताजी के संसदीय टाइम में हम लोगों ने दिल्ली में लगाया वह वट वृक्ष बन गया है। पूरे देश से आए हुए बच्चों का स्वागत हुआ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा जी गिरधारी यादव जी और समाज के सभी वरिष्ठ लोग वहां पहुंचे उन सभी का आभारी हूं। प्रदक्ष फाउंडेशन के तत्वाधान में यह कार्यक्रम गत सात वर्षों से लगातार सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रहा है। उन्होने कहा कि यह समारोह न केवल सम्मान का प्रतीक है, बल्कि हमारे समाज की सामूहिक शक्ति, एकजुटता और प्रगति की झलक भी प्रस्तुत करता है।

कार्यक्रम में…..
श्री सत्यप्रकाश यादव जी
राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष
(अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा 1924),

डॉ कृष्णपाल सिंह यादव जी
पूर्व सांसद, गुना, मध्यप्रदेश

एडवोकेट श्री आनंद प्रकाश यादव जी,
बड़े भाई सुधीर यादव जी सुपुत्र श्री लक्ष्मीनारायण यादव जी पूर्व सांसद (सागर, मध्यप्रदेश), नें गरिमामयी उपस्थिति से कृतार्थ किया। श्री संजीव यादव जी (गुरूजी) ने इस अद्धभुत कार्यक्रम के अतुलनीय संचालन द्वारा अप्रतिम छटा बिखेर दी।

सम्मानित गण……
आईआरएस श्री अखिलेश यादव जी,
आईआरएस श्री धर्मेन्द्र यादव जी,
आईएएस श्री सूर्यभान यादव जी,
आईपीएस बजरंग प्रसाद यादव जी,
आईपीएस श्री कोशिन्द्र यादव जी,
आईआरएस श्री संजय यादव जी,
एंव अनेक आईएएस, आईपीएस एवं आईआरएस अधिकारीयों के साथ-साथ यादव समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विशेष आभारः-
दामोदर यादव जी (कोषाध्यक्ष), श्री हनुमंत यादव जी (व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष, श्री अक्षय यादव जी (उपाध्यक्ष), श्री सतिराम यादव जी, श्री विक्रम यादव जी कापसहेड़ा, श्री अशोक यादव जी (कालका जी), श्री राकेश यादव जी (गाजियाबाद), श्री दिनेश यादव जी, रवि यादव जी भलस्वां, कुणाल यादव जी पार्षद( चक्करपुर, गुडगाँव), अरूण यादव तथा टीम प्रदक्ष फाउंडेशन (रजि.) के समस्त साथीगणों का धन्यवाद।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox