महाराष्ट्र में फिर पक रही सियासी खिचड़ी!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महाराष्ट्र में फिर पक रही सियासी खिचड़ी!

-फिर चाचा की शरण में जा सकते हैं अजीत पवार, लेकिन सरकार को कोई खतरा नही

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़े उलटफेर की संभावनाएं बनी हुई है। डिप्टी सीएम अजीत पवार ने मंच से शरद पवार की जमकर तारीफ की तो मीडिया में कयास लगाए जा रहे हैं कि चाचा की शरण में अजीत पवार जा सकते हैं। अजीत पवार ने चाचा शरद पवार को मना लिया है। इस बात की चर्चा देश भर में होने लगी है। दरअसल महाराष्ट्र में शिवसेना शिंदे और भाजपा के पास पूर्ण बुहमत की सीटें हैं, इससे अजीत पवार के जाने के बाद भी भाजपा अपने सत्ता में काबिज रहेगी।

बता दें कि मंच पर अपने संबोधन में अजीत पवार ने कहा कि शरद पवार ने महिलाओं के आरक्षण विधेयक को पारित कराने में अहम भूमिका निभाई। इस विधेयक के तहत स्थानीय निकायों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया था। उस दौरान शरद पवार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। अजीत पवार का पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान दिया गया यह भाषण राजनीति गलियारों में सुर्खियां बटोर रहा है।क्या चाचा के साथ अजीत पवार की बन गई बात?अजीत पवार ने आगे कहा कि शरद पवार ने जब तक सदन को स्थगित नहीं होने दिया जब तक विधेयक पारित नहीं हो गया। सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर विधेयक पारित हुआ था। दरअसल अजीत पवार का यह भाषण चाचा भतीजे की सुलह का प्रतीक माना जा रहा है। जुलाई 2023 में अजीत पवार ने एकनाथ शिंदे के सीएम नेतृत्व में गठबंधन किया था। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दो पार्ट हो गए थे। अजीत पवार के पास विधायकों और सांसदों की संख्या अधिक हो गई। दोनों पार्टियों को चुनाव आयोग ने अलग-अलग सिंबल भी दे दिया था।

शरद पवार ने कहा कि विपक्ष के खिलाफ मनी लॉड्रिंग निवारण अधिनियम का दुरुपयोग किया जा रहा है। नेताओं को डर दिखाकर उन्हे जबरन पार्टी में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का मुखौटा तोड़ मोड की राजनीति का रहा है। शरद पवार सांसद संजय राउत द्वारा लिखी गई एक मराठी किताब के विमोचन के अवसर पर बोल रहे थे। किताब में राउत को ईडी द्वारा मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद जेल में बिताए गए उनके अनुभवों के बारे में बताया गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox