जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटरः ’दो ऑपरेशन में छह आतंकी ढेर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटरः ’दो ऑपरेशन में छह आतंकी ढेर

-कश्मीर में बड़ी साजिश नाकाम’, प्रेस ब्रीफिंग में आईजीपी कश्मीर

जम्मू-कश्मीर/शिव कुमार यादव/- सिंदूर ऑपरेशन के बाद से जम्मू-कश्मीर में लगातार आतंकियों के साथ एनकांउटर चल रहे हैं। पिछले 48 घंटों में जम्मू-कश्मीर में दो बहुत सफल ऑपरेशन हुए हैं। केरन और त्राल इलाकों में किए गए ऑपरेशन में कुल छः आतंकवादी मार गिराए गए हैं। इस एनकाउंटर से सुरक्षाबलों ने कश्मीर में बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। सभी आतंकी ऊंचाई वाले इलाकों में छिपे थे। सेना और पुलिस की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी गई है।

हाल के आतंकवाद विरोधी अभियानों पर आईजीपी कश्मीर वीके बिरदी ने कहा  “पिछले 48 घंटों में, हमने दो बहुत सफल ऑपरेशन किए हैं। ये दो ऑपरेशन केरन और त्राल इलाकों में किए गए, जिसके परिणामस्वरूप कुल छह आतंकवादी मारे गए। हम यहां आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। केरन और त्राल इलाकों में आतंकवाद विरोधी अभियानों पर वी फोर्स के जीओसी मेजर जनरल धनंजय जोशी ने कहा कि “12 मई को हमें केलार के ऊंचे इलाकों में एक आतंकवादी समूह की संभावित मौजूदगी की सूचना मिली थी। 13 मई की सुबह कुछ हलचल का पता चलने पर हमारे दलों ने आतंकवादियों को चुनौती दी, जिन्होंने जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की। हमारे दलों ने उन्हें मार गिराया।

उन्होंने बताया कि त्राल इलाके में दूसरा ऑपरेशन एक सीमावर्ती गांव में किया गया। जब हम इस गांव की घेराबंदी कर रहे थे, तो आतंकवादी अलग-अलग घरों में छिप गए और हम पर गोलीबारी की। इस समय हमारे सामने चुनौती थी कि हम आम ग्रामीणों को बचाएं। इसके बाद तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया। मारे गए छह आतंकवादियों में से एक शाहिद कुट्टे दो बड़े हमलों में शामिल था, जिसमें एक जर्मन पर्यटक पर हमला भी शामिल था। वह गतिविधियों को वित्तपोषित करने में भी शामिल था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox