अरुणाचल के इलाकों के नामकरण को लेकर भारत की चीन को फटकार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अरुणाचल के इलाकों के नामकरण को लेकर भारत की चीन को फटकार

-बताया देश का अविभाज्य अंग, फेक न्यूज फैलाने पर चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स का भारत में एक्स अकाउंट बंद

दिल्ली/शिव कुमार यादव/- भारत ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों के नाम बदलने के चीन के दुस्साहस व मनमाने प्रयासों को सिरे से खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने चीनी दुस्साहस पर कड़ा रूख अपनाते हुए कहा कि इस तरह के बेतुके प्रयासों से इस अस्वीकार्य वास्तविकता में कोई बदलाव नहीं आएगा। उन्होने चीन को फटकार लगाते हुए कहा किउसे ऐसी हरकतों से बाज आना चाहिए। ऐसी करतूतों से सच्चाई बदलने वाली नही है। यह राज्य भारत फेक न्यूज फैलाने पर चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स का एक्स अकाउंट बंद कर दिया है।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ’हमने देखा है कि चीन भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों के नामकरण के अपने फर्जी और बेतुके प्रयासों में लगा हुआ है। अपने सैद्धांतिक रुख को ध्यान में रखते हुए हम इस तरह के प्रयासों को साफ तौर पर खारिज करते हैं। जबरन नाम बदलने से इस निर्विवाद वास्तविकता को नहीं बदलेगा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग था, है और हमेशा रहेगा।’ भारत की यह प्रतिक्रिया चीन की ओर से अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों के लिए चीनी नामों की घोषणा करने के जवाब में आई है, जिसे पड़ोसी देश तिब्बत का दक्षिणी भाग होने का दावा करता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल इस मुद्दे पर मीडिया के एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि चीन के इस हथकंडे से सच्चाई नहीं बदल जाएगी कि अरुणाचल प्रदेश हमेशा से भारत का अंग है और रहेगा।

’मैं आपके घर का नाम बदल दूं, तो क्या यह मेरा हो जाएगा?’
इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी कहा था कि अगर आज मैं आपके घर का नाम बदल दूं, तो क्या यह मेरा हो जाएगा? अरुणाचल प्रदेश भारत का एक राज्य था, है और हमेशा रहेगा। नाम बदलने से कोई प्रभाव नहीं पड़ता। मुझे लगता है कि हमने इसे सही ढंग से ऐसे हथकंडों को निरर्थक करार दिया है। बार-बार ऐसा करने से भी यह निरर्थक ही रहेगा है। इसलिए मैं बहुत स्पष्ट होना चाहता हूं। अरुणाचल प्रदेश भारत था, है और हमेशा रहेगा। विदेश मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया था कि मुझे उम्मीद है कि मैं इसे इतनी स्पष्टता से कह रहा हूं कि न केवल देश में, बल्कि देश से बाहर भी लोगों को यह संदेश बहुत स्पष्ट रूप से मिल जाएगा।

हमेशा निराधार तर्कों को दृढ़ता से खारिज किया
भारत ने बार-बार चीन द्वारा भारतीय क्षेत्रों का नाम बदलने के निराधार तर्कों को दृढ़ता से खारिज किया है। अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग था, है और हमेशा रहेगा।

भारत में ’एक्स’ पर चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स का अकाउंट बंद प्रतिबंधित कर दिया गया है। देश विरोधी फर्जी खबरें फैलाने और पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा को बढ़ावा देने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox