अमृतसर में जहरीली शराब से 17 की मौत, सीएम मान मौके पर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अमृतसर में जहरीली शराब से 17 की मौत, सीएम मान मौके पर

-पीड़ित परिवारों को 10 लाख का मुआवजा देने का एलान

अमृतसर (पंजाब)/शिव कुमार यादव/- अमृतसर के मजीठा क्षेत्र में सोमवार देर रात जहरीली शराब पीने से 17 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग गंभीर है। सीएम भगवंत मान पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने मजीठा पहुंचे। बता दें कि यह पंजाब में जहरीली शराब की तीन साल में चौथी बड़ी घटना है।

मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान दोपहर बाद मजीठा पहुंचे और पीड़ित परिवारों के साथ मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों को 10 लख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। साथ ही परिवार के बच्चों की पढ़ाई ओर अन्य सुविधाओं का ध्यान रखने का भी वायदा किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में अभी तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं जांच के दौरान पता चला है कि ऑनलाइन 600 किलो मेथेनॉल मंगवाई गई थी, जिसके जरिए यह शराब तैयार की गई थी। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने का काम भी जारी है।

उन्होने बताया कि यह मेथेनॉल दिल्ली से मंगवाई गई थी, इसलिए जिन लोगों से इसकी सप्लाई आ रही थी उनको पकड़ने के लिए भी टीम में दिल्ली भेजी हुई है। जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में एक्साइज और पुलिस के इंस्पेक्टर्स को भी सस्पेंड किया गया है और इन लोगों के पीछे किसी राजनीति या  अन्य बड़े लोगों का हाथ था, उनका अभी पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

मान ने इस हादसे पर कहा कि मजीठा के आस पास के गांवों में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत की दुखद खबर मिली है। मासूम लोगों के इन हत्यारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ये मौतें नहीं, कत्ल हैं। जहरीली शराब से लोगों के घरों में मातम का माहौल बनाने वाले इन दोषियों को कानून के मुताबिक सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। मैं परमात्मा से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद की जाएगी।

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार
एसएसपी अमृतसर मनिंदर सिंह ने बताया कि कल रात करीब 9ः30 बजे सूचना मिली कि नकली शराब पीने से लोगों की मौत हो रही है। हमने तुरंत कार्रवाई की और चार लोगों को हिरासत में लिया। हमने मुख्य सप्लायर परबजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हमने उससे पूछताछ की और किंगपिन सप्लायर साहब सिंह के बारे में पता लगाया। हमने उसे भी हिरासत में ले लिया है। हम इस बारे में जांच कर रहे हैं कि उसने किन-किन कंपनियों से यह शराब खरीदी है।

आरोपियों में कुलबीर सिंह उर्फ जग्गू (मुख्य आरोपी प्रभजीत का भाई), साहिब सिंह उर्फ सराय, निवासी मारड़ी कलां, गुरजंट सिंह, निंदर कौर पत्नी जीता के तौर पर हुई है। हमें पंजाब सरकार की तरफ से सख्त निर्देश दिए गए हैं कि नकली शराब के सप्लायरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। छापेमारी जारी है। निर्माताओं को जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा। सख्त धाराओं के तहत दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। नागरिक प्रशासन और हम घर-घर जाकर पता लगा रहे हैं कि किसने नकली शराब पी है ताकि और लोगों की जान बचाई जा सके। 17 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 6 लोग अभी अस्पताल में भर्ती हैं। यह घटना पांच गांवों में हुई।

कई लोग गंभीर
वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है क्योंकि कई लोग गंभीर हैं। अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने कहा कि मजीठा में एक दुर्भाग्यपूर्ण त्रासदी हुई है। हमें 5 गांवों से रिपोर्ट मिली कि कल शराब पीने वाले लोगों की हालत गंभीर है। हमने अपनी मेडिकल टीमें भेजीं। हमारी मेडिकल टीमें अभी भी घर-घर जा रही हैं। लोगों में कुछ लक्षण हों या न हों, हम उन्हें अस्पताल ले जा रहे हैं ताकि हम उन्हें बचा सकें। अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार हर संभव मदद कर रही है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि मौतों का यह आंकड़ा न बढ़े…हमने आपूर्तिकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच चल रही है।

घटना के बाद राजनीतिक दलों ने भी सरकार पर निशाना साधा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox