नैनीताल रोड पर भीषण हादसा: कार खाई में गिरी, एक युवक की मौत, दो घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नैनीताल रोड पर भीषण हादसा: कार खाई में गिरी, एक युवक की मौत, दो घायल

नैनीताल/अनीशा चौहान/-  नैनीताल जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिनों ओखलकांडा क्षेत्र में हुए भीषण हादसे में चार लोगों की जान चली गई थी, और अब एक और हादसे ने जिले को झकझोर दिया है। सड़क सुरक्षा अभियानों और प्रशासनिक प्रयासों के बावजूद घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

ताजा मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र के भुजियाघाट के पास का है, जहां शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 25 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही काठगोदाम थाना प्रभारी दीपक बिष्ट पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी में भर्ती कराया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

मृतक युवक की पहचान सूरज सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी बिंदुखत्ता के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, कार में तीन युवक सवार थे। पूछताछ में घायलों ने बताया कि वे लालकुआं से काठगोदाम की ओर दोस्तों के साथ मैगी खाने आए थे। खाना खाने के बाद जब वे घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में वाहन का संतुलन बिगड़ना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox