पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में मधु विहार में कैंडल मार्च,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में मधु विहार में कैंडल मार्च,

-मार्च में राष्ट्रीय एकता और शांति का लिया गया संकल्प

द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा 28 निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध में आज मधु विहार बस स्टैंड से छठ घाट तक एक विशाल कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में मधु विहार वार्ड सहित आसपास के क्षेत्रों के संभ्रांत नागरिकों, व्यापारिक संगठनों, विभिन्न आरडब्ल्यूए और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने जलती मोमबत्तियों और तख्तियों के साथ मधु विहार, भरत विहार रोड, राजापुरी, डी-ब्लॉक, सोलंकी मार्केट, सीसी-वन, ए-वन, बी-वन मार्गों से होते हुए छठ घाट तक मार्च निकाला। पूरे मार्ग में पाकिस्तान विरोधी नारे लगाकर आतंकवाद की कठोर निंदा की गई।

छठ घाट पर एक सभा का आयोजन हुआ जिसमें राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन तथा आरडब्ल्यूए मधु विहार के प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी ने कहा “यह आतंकवादी हमला पाकिस्तान के नापाक इरादों का परिचायक है। हमारा देश विभिन्न धर्मों, जातियों और समुदायों का सुंदर संगम है। हम सब सबसे पहले भारतीय हैं। आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक इसका समूल नाश नहीं हो जाता।“

सभा में श्री सतीश प्रधान, सरदार प्रेम प्रभाकर, गणेश शर्मा, साहब आलम, हरिश्चंद्र राय, आरके शर्मा, तनवीर अंजुम, अन्नपूर्णा राणा, हरीराज चौहान, अनुज चौधरी, आर डी अग्रवाल, हाजी अब्दुल,शमशाद, इरफान, गुलजार, सलमान सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय एकता और शांति का संकल्पः
मार्च और सभा के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि भारत की विविधता ही उसकी असली ताकत है। देश के विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग मिल-जुलकर शांति, भाईचारे और एकता के साथ एक मजबूत भारत के निर्माण के लिए कटिबद्ध हैं। आतंकवाद जैसी विभाजनकारी शक्तियां हमारे आपसी सौहार्द को तोड़ने में कभी सफल नहीं होंगी। हम सब मिलकर एक शांतिपूर्ण, सुरक्षित और समृद्ध भारत का निर्माण करेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox