पालम विधानसभा में जल बोर्ड के खिलाफ तीसरी पंचायत आयोजित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पालम विधानसभा में जल बोर्ड के खिलाफ तीसरी पंचायत आयोजित

-शिकायतों के बावजूद जलबोर्ड बना लापरवाह, नागरिकों का गुस्सा भड़का

पालम/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पालम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों- पालम एक्सटेंशन, मधु विहार, राजापुरी, महावीर एन्क्लेव और आस-पास के क्षेत्रों में सीवर ओवरफ्लो और स्वच्छ पेयजल की गंभीर समस्याओं के खिलाफ आज तीसरी पंचायत आयोजित की गई। यह पंचायत शिव मंदिर धर्मशाला, पालम गांव, बड़ियाल में स्थानीय नागरिकों के बीच हुई, जिसमें नागरिकों ने दिल्ली जल बोर्ड के प्रति आक्रोश व्यक्त किया और अधिकारियों की लापरवाही पर सवाल उठाए।

समस्याओं का लंबा इतिहासः
स्थानीय निवासियों ने बताया कि पालम गांव कई वर्षों से सीवर ओवरफ्लो और पीने के पानी की समस्या से जूझ रहा है, लेकिन कई बार शिकायतों के बावजूद दिल्ली जल बोर्ड ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। इसके चलते नागरिक प्रतिकूल परिस्थितियों में जीने के लिए मजबूर हैं।

महापंचायत में उठे मुद्देः
फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम और स्थानीय आरडब्ल्यूए के संयुक्त प्रयास से आयोजित महापंचायत में यह निर्णय लिया गया कि यदि समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं हुआ तो नागरिक दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करेंगे और तब तक आंदोलन जारी रहेगा जब तक समाधान न मिल जाए।

नागरिकों का गुस्सा और मांगेंः
सभा को संबोधित करते हुए साधनगर के जुगल किशोर त्रिवेदी ने कहा, “पालम विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में यही स्थिति बनी हुई है।“ वहीं, देवेंद्र सोलंकी ने बताया कि पालम गांव में मकान संख्या डब्ल्यू जेड 1130 से 1150 के बीच सीवर ओवरफ्लो की समस्या लगातार बनी हुई है। मोहर पाल ने कहा, “यहां पानी पीने के लिए नहीं बल्कि नहाने के लिए भी सुरक्षित नहीं है।“

जल बोर्ड की लापरवाही पर आरोपः
फेडरेशन के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने कहा, “प्रसिद्ध दादादेव मंदिर के पास, जहां श्रद्धालु पूजा अर्पित करने आते हैं, वहां सीवर ओवरफ्लो की स्थिति बेहद खराब है।“ उन्होंने आगे कहा, “पालम गांव के लिए सत्यनारायण मंदिर के पास पानी का कनेक्शन जोड़ा जाना चाहिए, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।“

सोलंकी ने यह भी कहा कि “मलमूत्र त्याग और स्वच्छ हवा-पानी पाना प्रत्येक नागरिक का मूलभूत अधिकार है। सरकार का दायित्व है कि वह इसे सुनिश्चित करे, लेकिन जल बोर्ड की लापरवाही के कारण सब कुछ अस्त-व्यस्त हो गया है।“ उन्होंने चेतावनी दी कि “अगर जल बोर्ड ने हमारी मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाए तो हम जल्द ही धरना-प्रदर्शन और घेराव करने के लिए मजबूर होंगे।“

उपस्थित लोगः
इस पंचायत में कई संभ्रांत नागरिकों के अलावा राजेंद्र अहलावत, फते सिंह, दीपक कुमार विशिष्ट, अशोक, राजेंद्र प्रधान, कुलदीप गुरु, विनोद विशिष्ट, सुरेंद्र विशिष्ट, प्रकाश, राजू, प्रकाश, रविंदर सोलंकी , आदि उपस्थित रहे।

अगली पंचायत की सूचनाः
सोलंकी ने घोषणा की कि अगली खुली पंचायत शहीद रामफल चौक, सेक्टर- 7 द्वारका में आयोजित की जाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox