चिकन नेक के पास बांग्लादेश का खतरनाक खेल, भारत हुआ अलर्ट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चिकन नेक के पास बांग्लादेश का खतरनाक खेल, भारत हुआ अलर्ट

-चीन को दिया एयरबेस बनाने का बड़ा ऑफर, पाकिस्तानी कंपनी बन सकती है प्रोजेक्ट का हिस्सा -भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को लेकर बांग्लादेश पहले भी दे चुका है विवादित बयान

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- भारत को घेरने के लिए बांग्लादेश चीन व पाकिस्तान के साथ मिलकर खतरनाक खेल खेलने में जुटा है। पहले भारत के पूर्वोंत्तर राज्यों को लेकन विवादित बयान दे चुका बांग्लादेश ने अब चीन को भारत के चिकननेक के पास एयरबेस बनाने का बड़ा दे दिया है। इससे भारत की टेंशन बढ़ती दिख रही है लेकिन फिर भी भारत बांग्लादेश की चाल पर सतर्क हो गया है।   दरअसल लालमोनिरहाट जिला भारत के सिलीगुड़ी कॉरिडोर के बेहद करीब है। इसे चिकन नेक के नाम से भी जाना जाता है।

अपनी चीन यात्रा के दौरान बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने चीन को बड़ा ऑफर दिया। मोहम्मद यूनुस ने चीन को बांग्लादेश में एयरबेस बनाने का सुझाव दिया। सूत्रों के मुताबिक इसी साल अक्टूबर तक एयरबेस का निर्माण कार्य शुरू हो सकता है। वहीं एक पाकिस्तानी कंपनी एयरबेस निर्माण में सहयोग करेगी। बांग्लादेश के वरिष्ठ पत्रकार सलाहउद्दीन शोएब चौधरी ने एक वेबसाइट पर लिखे अपने लेख में यह दावा किया।

भारत ने रिपोर्ट्स का अध्ययन किया शुरू
भारत सरकार बांग्लादेश की इस पहल को चुनौती के तौर पर देख रही है। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने लालमोनिरहाट जिले में एयरबेस बनाने की चीन प्रोजेक्ट से जुड़ी रिपोर्ट्स का अध्ययन शुरू कर दिया है। लालमोनिरहाट जिला उत्तर-पश्चिमी बांग्लादेश में स्थित है। यह भारत के जलपाईगुड़ी और कोचबिहार के करीब है। अगर यहां चीन की मौजूदगी होती है तो यह भारत के सामने नई चुनौती पेश करेगा।

बांग्लादेश जाएंगे पाकिस्तान के विदेश मंत्री उधर, बांग्लादेश अब पाकिस्तान के साथ भी अपनी करीबी बढ़ाने में जुटा है। 24 अप्रैल को पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ढाका की यात्रा करेंगे। उससे पहले 17 अप्रैल को विदेश सचिव आमना बलूच बांग्लादेश आएंगी। इसी दिन पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच विदेश सचिव स्तर की बैठक होगी।
           इसके बाद 24 अप्रैल को बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार तौहीद हुसैन पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। बतौर पाकिस्तानी विदेश मंत्री आखिरी बार हिना रब्बानी खार ने साल 2012 में बांग्लादेश का दौरा किया था।

यूनुस ने पूर्वोत्तर राज्यों का किया था जिक्र
अपनी चीन यात्रा के दौरान मोहम्मद यूनुस ने एक और विवादित बयान दिया था। मोहम्मद यूनुस ने कहा था कि भारत के सात पूर्वोत्तर राज्य जमीन से घिरे हैं। उनके पास समुद्र तक पहुंचाने का कोई रास्ता नहीं है। इस वजह से बांग्लादेश समुद्र क्षेत्र में एकमात्र संरक्षक है। भारत के कई नेताओं ने यूनुस के इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई थी।

क्या है चिकन नेक?
चिकन नेक कॉरिडोर एक बेहद संकरा मार्ग है। इसके दक्षिण में बांग्लादेश और उत्तर में नेपाल, भूटान और चीन पड़ते हैं। यह कॉरिडोर 60 किमी लंबा और सिर्फ 21 किमी चौड़ा है। भारत की सुरक्षा में इस कॉरिडोर का सामरिक महत्व है। चिकन नेक कॉरिडोर ही पूर्वोतर राज्यों को देश के अन्य हिस्से से जोड़ता है। अधिक संकरा होने के कारण चीन, बांग्लादेश और पाकिस्तान की नजर हमेशा इस पर रही है। चिकन नेक को सिलीगुड़ी कॉरिडोर के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि 2017 में भारत और चीन की सेना के बीच डोकलाम में फेस ऑफ हुआ था। यह जगह चिकन नेक के बेहद करीब है। भारतीय सेना, सीमा सुरक्षा बल, असम राइफल्स और पश्चिम बंगाल पुलिस चिकन नेक की सुरक्षा करती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox