हरिद्वार/सिमरन मोरया/- रविवार रात हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में स्थित इब्राहिमपुर मार्ग पर एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग की लपटें दूर तक आसमान में नजर आईं।

पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर में एक केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग की लपटें दूर तक आसमान में नजर आईं। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि केमिकल फैक्टरी में आग लग गई और एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। आग को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर मायापुर फायर स्टेशन सिडकुल और आसपास के स्टेशनों से फायर ब्रिगेड बुलाई गई है। फिलहाल दमकल विभाग की टीमें आग बुझाने में लगे हैं।

जानकारी के अनुसार तीन कर्मचारी फंसे हैं। बचाव अभियान जारी है। बताया जाता है कि एक कर्मचारी झुलसा है। उसे निकालने के बाद एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया है।


More Stories
NDPC मामले में फरार घोषित अपराधी हुआ गिरफ्तार
वृद्धावस्था की गति को धीमा करने में नाड़ीशोधन प्राणायाम प्रभावी- डॉ. रमेश कुमार
“International Yoga Day” पर डॉ. किरण छिल्लर ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान!
मोहन गार्डन पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, किया कई मामलों का खुलासा
द्वारका पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने हथियार मामले का घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार
बिंदापुर पुलिस ने सक्रिय बदमाश को धर दबोचा