नीलम कृष्ण पहलवान की पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, लोगों ने दिया जीत का आशीर्वाद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नीलम कृष्ण पहलवान की पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, लोगों ने दिया जीत का आशीर्वाद

-हरियाणा के पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा भी पदयात्रा में हुए शामिल

नजफगढ़/शिवकुमार यादव/- दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर आप चुनाव प्रचार अंतिम चरण में पहुंच चुका है जिसे देखते हुए प्रत्याशियों ने भी डोर टू डोर चुनाव प्रचार को छोड़कर आज पूरे क्षेत्र में पदयात्रा के माध्यम से लोगों से जीत का आशीर्वाद लिया।

नजफगढ़ में भी भाजपा प्रत्याशी नीलम कृष्ण पहलवान ने नजफगढ़ फिरनी पर पदयात्रा रैली निकालकर लोगों से वोट देने की अपील की। इस पदयात्रा में हरियाणा के सहकारिता ,जेल व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने भी शिरकत की और लोगों से नीलम कृष्ण पहलवान को वोट देने की अपील की।

नीलम कृष्ण पहलवान की पदयात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ा जिससे पूरी नजफगढ़ फिरनी भाजपामय हो गई। इस अवसर पर लोगों ने जहां-जहां से नीलम कृष्ण पहलवान गुजरी वहां उन पर फूलों की बारिश की और फूल मालाओं से उनका स्वागत कर जीत का आशीर्वाद दिया। 

  रविवार को भाजपा प्रत्याशी नीलम कृष्ण पहलवान की विशाल पदयात्रा गौशाला नंबर 2 से शुरू होकर नजफगढ़ फिरनी से होते हुए दिचाऊं चौक पर स्थित भाजपा कार्यालय पर समाप्त हुई। इस पदयात्रा में उनके साथ नजफगढ़ क्षेत्र की 36 बिरादरी के गणमान्य लोगों के साथ-साथ सामाजिक व धार्मिक संगठनों लोग भी काफी संख्या में शामिल हुए।

पूरी नजफगढ़ फिरनी पर लोगों ने फूल बरसा कर उनका स्वागत किया और नीलम कृष्ण पहलवान को अपना पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया है।

पदयात्रा के दौरान लोगों से मिल रहे भारी जन समर्थन और आशीर्वाद पर नीलम कृष्ण पहलवान ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि भरत सिंह परिवार आपके इस समर्थन का हमेशा ऋणी रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि नजफगढ़ के पूर्ण विकास और हर आदमी के काम के लिए वह सदा खड़ी रहेगी।             

नजफगढ़ में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों ने दिया नीलम कृष्ण पहलवान को जीत का आशीर्वाद:-
पंजाबी समुदाय ने श्री कृष्ण परिवार सेवा मंडल के साथ समस्त मार्किट नजफगढ़ के तहत  श्री कृष्ण मन्दिर  में  सभा कर भाजपा प्रत्याशी नीलम कृष्ण पहलवान का भव्य स्वागत किया और उन्हें अपना पूर्ण समर्थन दिया। इस सभा में 

फर्नीचर मार्केट के  प्रधानदेवेंद्र, बिटू टक्कर, महिला शक्ति में नीलम गिरधर, दीपिका शर्मा, सपना शर्मा, नीलम पाराशर, बाला, सोनिया मेहंदीरत्ता, श्री कृष्ण मंदिर सभा के प्रधान अशोक मेहंदीरत्ता, महामंत्री विजय कुमार, कोषाध्यक्ष सुभाष, श्रुति जवाहर चौक, मंदिर के प्रधान इंद्र सिंह राठौड़, संजय गिरधर,पंडित दिनेश शर्मा, भगवान प्रसाद, मंदिर सभा के पुजारी पंडित रतनलाल शर्मा, राजेश शर्मा, प्रदीप,  कृष्ण लाल कालरा, प्रधान ताज सिंह धनखड़, राजू बजाज ,श्री कृष्ण मंदिर के पुजारी अनु वशिष्ठ, अनुपमा शर्मा रवि वशिष्ट, प्रदीप, अनुराग मेहंदीरता

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox