
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- बाहरी उत्तरी जिला के मेट्रो विहार इलाके में शनिवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से चली गोलीबारी में तीन बदमाशों को गोली लगी है। पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन भागने में कामयाब रहे। घायल बदमाशों को पुलिस ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया है।
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन ने बताया कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी। गांव खेड़ा खुर्द के गोदाम क्षेत्र में गश्त करते समय टीम को गांव खेड़ा खुर्द के बाहरी इलाके में कुछ लोगों के संदिग्ध हरकत के बारे में सूचना मिली। वहां पहुंचने पर पुलिस ने 8-9 लोगों को एक ट्रक में पीवीसी लादते देखा।
पुलिस टीम को देखते ही बदमाश वहां से भागने लगे। इस दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस पार्टी ने भी उन पर गोलियां चलाईं। पुलिस की गोली से तीन बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने पांच बदमाशों को मौके पर दबोच लिया है। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।





More Stories
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत