उत्तराखंड में प्रणव चैंपियन और उमेश कुमार के बीच गोलीबारी, दोनों नेताओं की गिरफ्तारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उत्तराखंड में प्रणव चैंपियन और उमेश कुमार के बीच गोलीबारी, दोनों नेताओं की गिरफ्तारी

अनीशा चौहान/- उत्तराखंड में राजनीतिक माहौल गर्मा गया है जब पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार एक-दूसरे के साथ हथियारों के साथ भिड़ पड़े। दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच भी जमकर झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए प्रणव चैंपियन को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया, वहीं उमेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है।

प्रणव चैंपियन की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन की पत्नी कुंवरानी देव्यानी सिंह ने खानपुर विधायक उमेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने रुड़की सिविल लाइन कोतवाली में उमेश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उनका कहना था कि उमेश कुमार उनके घर में घुसकर बदतमीजी की और माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने उमेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया।

गैंगस्टर स्टाइल में गोलीबारी का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रणव चैंपियन को अपने समर्थकों के साथ गैंगस्टर स्टाइल में गोलीबारी करते हुए देखा जा रहा है। वीडियो में प्रणव चैंपियन को असॉल्ट राइफल और पिस्तौल के साथ उमेश कुमार के कैंप कार्यालय में घुमते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने भद्दी-भद्दी गालियां दीं और समर्थकों को पीटा।

चैंपियन ने गोलीबारी के बाद किया हमला

इस दौरान जब प्रणव चैंपियन ने गोलीबारी शुरू की, तब विधायक उमेश कुमार अपने कार्यालय पर मौजूद नहीं थे। जब वह मौके पर पहुंचे तो स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। उमेश कुमार के समर्थकों ने प्रणव चैंपियन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद उमेश कुमार ने पिस्तौल लहराते हुए चैंपियन के घर की ओर दौड़ने की कोशिश की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों नेताओं को रोक लिया।

पुलिस ने दोनों नेताओं को गिरफ्तार किया

पुलिस ने दोनों नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है और उनके लाइसेंसी हथियारों को सीज कर लिया गया है। इस मामले की जांच जारी है और पुलिस दोनों पक्षों से गवाही और सबूत एकत्र कर रही है।

यह घटना उत्तराखंड की राजनीति में नई हलचल पैदा कर चुकी है, और इससे साफ नजर आ रहा है कि राज्य में राजनीतिक संघर्ष कभी-कभी हिंसा का रूप ले सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox