मोहन गार्डन पुलिस ने किया सामुदायिक भोज का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मोहन गार्डन पुलिस ने किया सामुदायिक भोज का आयोजन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- क्षरका पुलिस लगातार जिले में गरीबों व जरूरतमंदों को खाना खिलाकर सभी के लिए एक मिसाल पेश कर रही है। जिले लगभग हर थाने में पुलिसकर्मी सामुदायिक भोज का आयोजन कर रहे है। इसी कड़ी में मोहन गार्डन पुलिस ने सामुदायिक भोज का आयोजन किया। थानाकर्मियों के इस आयोजन पर द्वारका डीसीपी अंटों अलफोंस सभी कर्मिैयों के सहयोग व कार्यों की सराहना कर रहे है।
                           द्वारका पुलिस जरूरतमंद और भूखे मजदूरों के लिए लगातार मदद का हाथ बढ़ा रही है। इसी अभियान में मोहन गार्डन पुलिस ने सामुदायिक भोज का आयोजन किया. जिसमें जरूरतमंद लोगों ने खाना खाया. मोहन गार्डन थाना के बाहर जहां ट्रेनी आईपीएस अक्षत कौशल के नेतृत्व में इंस्पेक्टर अरुण जरूरतमंदों को खाना बांट रहे हैं। इस दौरान थाने की महिला पुलिसकर्मी भी उनका सहयोग कर रही हैं और लोगों में खाना बांट रही हैं।
पुलिस ने किया सामुदायिक भोज का आयोजनइस सामुदायिक भोज में द्वारका डीसीपी एन्टो अल्फोंस मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।उन्होंने मोहन गार्डन एसएचओ का काम संभाल रहे ट्रेनी आईपीएस अक्षत कौशल की सराहना की। पुलिस कर्मी लॉकडाउन लगने के बाद से अपने थाने के बाहर लोगों को हलवा और खीर बनवाकर बांट रहे हैं इस तरह मोहन गार्डन थाने की पुलिस टीम लगातार जरूरतमंद लोगों के मदद के प्रयास में जुटी हुई है और सोशल डिस्टेंस बनाते हुए उन्हें खाना उपलब्ध करवा रही है ताकि वह रोजाना खाना खा सकें और वायरस की चपेट में आने से भी बचे रहें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox