
मानसी शर्मा/- साल की शुरुआत में 10 जनवरी को रिलीज हुई एक्टर राम चरण की ‘गेम चेंजर’ के प्रोड्यूसर दिल राजू को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. फिल्म के प्रोड्यूसर के घर और ऑफिस पर इनकम टैक्स ने छापेमारी किया है. इसके अलावा उनके भाई सिरीश के घर और उनकी बेटी हर्षिता रेड्डी के घर और साथ ही बिजनेस पार्टनर्स के घरों पर भी छापेमारी हो रही है. दरअसल, दिल राजू फिल्म प्रोड्यूस करने के अलावा डिस्ट्रीब्यूट भी करते हैं. उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स हैं. दिल राजू के अलावा फिल्म ‘संक्रांतिकी वस्तुन्नम’ के डायरेक्टर अनिल रविपुडी के ऑफिस में भी इनकम टैक्स ने रेड की है.
बता दें कि आयकर विभाग की 65 टीमें एक साथ कई जगहों पर तलाशी ले रही है. दरअसल संक्रांति के मौके पर दिल राजू की दो भारी भरकम बजट वाली फिल्में रिलीज हुईं है. जहां 450 करोड़ रुपए के बजट में बनी राम चरण की गेम चेंजर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई है. वहीं, दूसरी ओर ‘संक्रांतिकी वस्तुन्नम’ ने दुनियाभर से अब तक 161 करोड़ रुपए छाप लिया है. ये दोनों ही फिल्में दिल राजू ने प्रोड्यूस किया हैं.
वहीं एक और फिल्म इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर खूब पैसा छाप रही है, वो है नंदमुरी बालाकृष्ण की डाकू महाराज. इस फिल्म को दिल राजू की कंपनी ने डिस्ट्रीब्यूट किया है. मिली जानकारी के मुताबिक अब भी कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है.
दिल राजू के अलावा इनकम टैक्स विभाग ने मैंगो मीडिया कंपनियों के साथ ही सिंगर सुनीता के पति से जुड़े कई लोगों के घर और ऑफिस पर छापेमारी की है. मेकर्स ने दो से ज्यादा फिल्मों पर काफी पैसा खर्च किया है. साथ ही कई फिल्मों को डिस्ट्रीब्यूट भी किया जा रहा है. जिससे काफी कमाई भी हुई है. खबर ये भी मिल रही है कि आयकर विभाग गेम चेंजर की रिलीज का ही इंतजार कर रहा था, जिसके बाद ही दिल राजू के घर पर छापेमारी की गई है.





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?