सोशल मीडिया पर लड़की बनकर दोस्ती, मैसेज भेज शुरू किया घिनौना ‘खेल’

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सोशल मीडिया पर लड़की बनकर दोस्ती, मैसेज भेज शुरू किया घिनौना ‘खेल’

- 8वीं पास लेकिन AI का पूरा ज्ञान

मानसी शर्मा/-   दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया पर एक लड़का लड़की बनकर दूसरे लड़कियों को ब्लैकमेल करता था। आरोपी आठवीं पास है, लेकिन उसे सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का पूरा ज्ञान है। इसका यूज कर वह लड़की की फोटो का गलत इस्तेमाल कर अश्लील वीडियो बनाता था और फिर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करता था। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने अब तक कितनी लड़कियों को इस तरह से ठग चुका है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम निखिल है, जो कि दिल्ली के हर्ष विहार इलाके का रहने वाला है। एक कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की ने शिकायत की थी। जिसमें पीड़िता ने बताया था कि उसे इंस्टाग्राम पर एक रिक्वेस्ट आई थी। फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने वाली लड़की ने इंस्टाग्राम आईडी पर एक मैसेज भी भेजा थाष जिसमें लिखा था कि ‘सुनो कुछ काम है तुमसे’। पीड़िता ने रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट कर लिया और आपस में बातचीत होने लगी। लेकिन कॉलेज छात्रा को यह नहीं पता था कि वह ब्लैकमेलिंग का शिकार हो जाएगी।

 QR कोड ने बिगाड़ दिया आरोपी का खेल

दोनों के बीच बातचीत होती रही, लेकिन कुछ समय के बाद आरोपी ने पीड़िता को उसी के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भेजने शुरू कर दिए। यह फोटो और वीडियो पीड़ित की प्रोफाइल फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी तरीके से बनाया गया था। आरोपी ने पैसा न देने पर इन फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने इस पूरे मामले की छानबीन शुरू की। इस दौरान क्यूआर कोड ने आरोपी का पूरा खेल बिगाड़ दिया।

चाऊमीन दुकानदार से मिली मदद

पुलिस के मुताबिक, मेटा की मदद से आरोपी के इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ा एक मोबाइल नंबर मिला। यह नंबर फेक आईडी की मदद से लिया गया था। जिसकी लोकेशन दिल्ली के हर्ष विहार थाना इलाके की थी। फिर पुलिस ने पीड़िता को आरोपी के साथ बातचीत करते रहने के लिए कहा। आरोपी ने पीड़िता को पैसे डालने के लिए एक क्यूआर कोड दिया था। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि यह क्यूआर कोड एक चाऊमीन की रेहड़ी लगाने वाले दुकानदार का है।

 टेक्निकल सर्विलांस से आरोपी गिरफ्तार
इसके बाद पुलिस रेहड़ी दुकानदार के पास पहुंची और उससे पूछताछ की। इस दौरान दुकानदार ने बताया कि एक ग्राहक ने उसके क्यूआर कोड का इस्तेमाल कर पैसा डलवाने की बात की थी। पुलिस लगातार आरोपी के मोबाइल लोकेशन को ट्रेस करती रही और आखिरकार टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी निखिल पुलिस के हत्थे चढ़ा गया। आरोपी ने इस तरह से और कितनी लकड़कियों को ठगा है ? फिलहाल दिल्ली पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox