दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने किया संकल्प पत्र जारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने किया संकल्प पत्र जारी

-एलपीजी पर 500 रुपए सब्सिडी, होली-दिवाली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त; महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर जहां केजरीवाल नई-नई घोषणा कर रहे है वही अब भाजपा ने दिल्ली चुनाव को लेकर अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमारी सरकार आने पर हम मौजूदा दिल्ली सरकार की योजनाओं को बंद नहीं करेंगे। हम उन्हें जारी रखेंगे, लेकिन उनमें से भ्रष्टाचार हटाएंगे और दिल्लीवासियों तक केंद्र सरकार की योजनाओं का भी लाभ पंहुचाऐंगे।

नड्डा ने ऐलान किया कि दिल्ली में महिला समृद्धि के तहत 2500 रुपए दिए जाएंगे। गैस सिलेंडर पर 500 रुपए सब्सिडी दी जाएगी। साथ ही होली-दिवाली पर एक सिलेंडर फ्री दिया जाएगा। गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपए दिए जाएंगे। हालांकि अभी तक यह साफ नही हो पाया है कि ये छूट सभी को मिलेगी या फिर गरीबों को ही दी जाएगी। नड्डा ने कहा कि दिल्ली में सीनियर सिटिजन को 60-70 साल वालों के लिए पेंशन 2000 से 2500 की जाएगी। 70 साल से ज्यादा वालों, विधवाओं, दिव्यांगों को 3 हजार रुपए मिलेगा, 500 रुपए बढ़ाए गए हैं। वहीं, लोगों को 5 लाख रुपए दिल्ली सरकार की तरफ से एडिशनल कवर दिया जाएगा, कुल 10 लाख रुपए का कवर मिलेगा। दिल्ली में 51 लाख लोगों को इसका फायदा मिलेगा।

दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

नड्डा बोले- आप’दा सरकार ने बुजुर्गों के साथ धोखा किया

नड्डा ने कहा कि दिल्ली में 80 हजार बुजुर्गों का निधन हो गया। आपदा सरकार वालों ने उनकी जगह नए नाम नहीं जोड़े। आपदा सरकार गरीबों को परेशान करती है। नए पेंशन वालों को नहीं जोड़ा गया। नड्डा बोले- मौजूदा योजनाओं को हम भ्रष्टाचार से मुक्त करेंगे नड्डा ने कहा कि भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड है कि जो कहा था, वो किया है और जो नहीं कहा था वो भी करके दिया है। इसलिए एक वाक्य भारत और दिल्ली की जनता के मन में समा गया है कि ’मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की भी गारंटी दिल्ली में जो जन कल्याण की योजनाएं चल रही हैं, वो सारी योजनाएं भाजपा की सरकार बनने पर भी जारी रहेंगी। उन सभी योजनाओं का ज्यादा कारगर तरीके से सुदृढ़ीकरण किया जाएगा और उन्हें भ्रष्टाचार से मुक्त भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमने गरीब कल्याण, सुशासन, गुड गवर्नेंस, महिला सम्मान, विकास, युवाओं और किसानों का सशक्तिकरण और मजदूर वर्ग को मुख्य धारा में लाने को अपना उद्देश्य बनाया और आज मुझे खुशी है कि नीति आयोग के अनुसार 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल आए हैं।

जेपी नड्डा ने भाजपा का मेनिफेस्टो लॉन्च किया
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली के लिए भाजपा के संकल्प पत्र का पहला भाग जारी करते हुए कहा कि मेनिफेस्टो पहले भी आते थे, लेकिन आप भी भूल जाते थे और राजनीतिक पार्टियां भी भूल जाती थी कि उन्होंने क्या कहा था। लेकिन ये राजनीतिक संस्कृति का परिवर्तन है कि आज मेनिफेस्टो ’संकल्प पत्र’ में परिवर्तित हो गया है। संकल्प से सिद्धि की ओर जाने का मंत्र भी हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने दिया है। दिल्ली में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर दिल्ली में राजनीतिक हलचल काफी तेज हो गई है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को जीतने के लिए सभी पार्टियों में होड़ लगी है। इस लिस्ट में एक नाम विश्वास नगर विधानसभा सीट का भी शामिल है। दिल्ली की आधी आबादी यानी महिलाओं को सायलेंट वोटरों में गिना जा रहा है। तो आइए जानते हैं इस चुनाव में विश्वास नगर की महिलाएं किन मुद्दों पर मतदान करेंगी।

विश्वास नगर की महिलाओं से जब चुनावी मुद्दों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दिल्ली में कई बड़े मुद्दे हैं, जिन्हें ध्यान में रख कर वोट दिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों से लेकर खराब सड़क और सीवर की समस्या यहां के बड़े मुद्दों में से एक हैं। महिला मतदाताओं ने क्या कहा?

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox