सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के पुलिस थानों में तीस हजार से ज्यादा कोरोना पीपीई किट बांटी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के पुलिस थानों में तीस हजार से ज्यादा कोरोना पीपीई किट बांटी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जनता की सेवा में लगे कोरोना योद्धा जिनमें पुलिस, डॉक्टर, मीडिया कर्मी, स्वास्थ्य कर्मियों की मुख्य भूमिका है। लेकिन उनकी सुरक्षा को देखना भी हर नागरिक का कर्तव्य है। इसी विषय के चलते पुलिस कर्मियों की सुरक्षा के लिए डी जी केबल ग्रुप के सीएमडी दीपक गुप्ता ने पुलिस के जवानों को तीस हजार से भी ज्यादा किट बांटी जिसमें हैंड सैनिटाइजर, डिस्पोजेबल ग्लव्स और मास्क, साबुन शामिल थे।
                                  इस अवसर पर सीएमडी दीपक गुप्ता ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हम इस मुश्किल समय में कोरोना योद्धाओं की सेवा करने वालो की हिफाजत के लिए एक छोटा सा कदम ले पाए और ये किट वितरित कर पाए। यह किट दिल्ली के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के सभी पुलिस थानों में वितरित की गई। जिसमे दरियागंज, करोल बाग, कनॉट प्लेस, राजेंद्र नगर, मटीया महल, चांदनी महल, आई पी एस्टेट, हौज खास, जामा मस्जिद, कमला मार्केट, पहाड़गंज, प्रसाद नगर, पटेल नगर, रणजीत नगर थाने शामिल हैं। दीपक गुप्ता ने डीसीपी सेंट्रल संजय भाटिया को धन्यवाद दिया कि उन्होंने किट को वितरित कराने में हमारी पूरी मदद की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox