शंभू बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन तेज, पुलिस ने की लाठीचार्ज और इंटरनेट बंदी के आदेश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शंभू बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन तेज, पुलिस ने की लाठीचार्ज और इंटरनेट बंदी के आदेश

अनीशा चौहान/-  किसानों का अल्टीमेटम खत्म होने के बाद एक बार फिर शंभू बॉर्डर पर हलचल तेज हो गई है। प्रदर्शनकारी किसानों ने दिल्ली कूच करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें बॉर्डर पर ही रोक दिया। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए पानी की बौछार की और आंसू गैस के गोले दागे। साथ ही, इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गईं और 17 दिसंबर तक इंटरनेट ठप रखने का आदेश दिया गया है।

बजरंग पूनिया पहुंचे किसानों के बीच

इससे पहले, दिग्गज पहलवान और कांग्रेस नेता बजरंग पूनिया शंभू बॉर्डर पहुंचे थे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि “वन नेशन, वन इलेक्शन” की बात होती है, तो “वन नेशन, वन एमएसपी” भी लागू होना चाहिए। बजरंग पूनिया ने कहा कि वह पहले भी किसानों के साथ थे और अब भी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह किसान नेताओं को एकजुट करने की कोशिश करेंगे। किसान नेता जगजीत डालेवाल की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि डालेवाल का कोई निजी स्वार्थ नहीं है और वह देश के किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं।

हरियाणा सरकार ने जारी किया आदेश

किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए हरियाणा सरकार ने आदेश जारी किए हैं। हरियाणा सरकार ने अंबाला जिले के 12 गांवों में इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को बंद रखने का फैसला किया है। सरकार के आदेश में कहा गया है कि अंबाला जिले में आंदोलन, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सार्वजनिक शांति और सौहार्द बिगाड़ने की आशंका जताई गई है, इसलिए यह कदम उठाया गया है।

किसानों की क्या है मांग?

किसान एमएसपी पर लिखित कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा, किसान भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को लागू करने की भी मांग कर रहे हैं। किसान लगभग 10 महीने से शंभू बॉर्डर पर अपने विरोध प्रदर्शन को जारी रखे हुए हैं। इस मुद्दे पर शुक्रवार, 13 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी। सुप्रीम कोर्ट ने गांधीवादी तरीके से आंदोलन करने का आदेश दिया, जिससे आंदोलनकारियों को शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की अपील की गई।

किसानों के आंदोलन के बीच, इस समय शंभू बॉर्डर पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, और सरकार के आदेशों के बावजूद प्रदर्शनकारियों का मनोबल मजबूत है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox