
अनीशा चौहान/- ब्रिस्बेन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन बारिश ने खेल में खलल डाला। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि, पहले दिन का खेल सिर्फ 13.2 ओवर तक ही हो सका, जिसके बाद बारिश की वजह से आगे का खेल नहीं हो पाया। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने बिना विकेट खोए 28 रन बनाए।
बारिश के कारण ड्रॉ हो सकता है मैच
दूसरे दिन, तीसरे दिन और चौथे दिन बारिश होने की पूरी संभावना है, जिससे मैच ड्रॉ हो सकता है। अगर यह टेस्ट मुकाबला बारिश की वजह से धुल जाता है, तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में भारत और ऑस्ट्रेलिया को कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन दोनों टीमों का पीसीटी जरूर बदल जाएगा।
कितना होगा नुकसान दोनों टीमों को?
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जब भी किसी दो टीमों के बीच टेस्ट ड्रॉ होता है, तो दोनों टीमों को चार-चार अंक दिए जाते हैं। यदि यह टेस्ट मैच ड्रॉ हो जाता है, तो ऑस्ट्रेलिया का पीसीटी 58.88 हो जाएगा, जबकि भारतीय टीम का पीसीटी 55.88 होगा। यानी, टेस्ट ड्रॉ होने की स्थिति में दोनों टीमों को नुकसान होगा और उनका पीसीटी कम हो जाएगा। ऐसे में भारतीय फैंस यह दुआ कर रहे होंगे कि बारिश के कारण मैच में खलल न पड़े।
तीसरे स्थान पर है भारतीय टीम
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की प्वाइंट्स टेबल में भारतीय टीम इस समय तीसरे स्थान पर है। उसने 16 मुकाबले खेलकर 9 टेस्ट मैच जीते हैं, और उसका पीसीटी इस समय 57.29 है। अगर तीसरा मुकाबला ड्रॉ हो जाता है, तो भारत को WTC फाइनल में पहुंचने के लिए अपने बाकी बचे दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी। वहीं, प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले नंबर पर है और वह फाइनल में पहुंचने का दावेदार है।
दोनों टीमों के लिए यह मैच महत्वपूर्ण है और बारिश की वजह से यदि यह ड्रॉ होता है, तो उनका WTC फाइनल में पहुंचने का रास्ता कठिन हो सकता है।





More Stories
महापंचायत का ऐलान, नजफगढ़ देहात में नहीं बनने देंगे कूड़े के पहाड़
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
ऋषिकेश में वाहन चोरी, 3 गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल
फर्जी नीली बत्ती, अस्सिटेन्ट कमाडेंट बनकर ठगी करने की फिराक में था बिजनौरी स्मित कुमार, दबोचा
दिवाली पर नोएडा में फायर विभाग अलर्ट, 30 संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात होंगी फायर बाइक और गाड़ियां
दिल्ली NCR में ठंड ने दी दस्तक, कई इलाकों में ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण