मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

देहरादून/अनीशा चौहान/- आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डाट काली मंदिर, देहरादून में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से परियोजना में उपयोग हो रही अत्याधुनिक तकनीकों और पर्यावरण सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है। उन्होंने इस परियोजना को तेजी से पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेसवे के पूरा होने पर दिल्ली से देहरादून की यात्रा का समय मात्र दो से ढाई घंटे रह जाएगा, जिससे यात्रियों के आवागमन में काफी सुविधा होगी और चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को भी बेहतर अनुभव मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इस परियोजना से उत्तराखंड की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके माध्यम से पर्यटन और व्यावसायिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

परियोजना के अंतर्गत एशिया का सबसे बड़ा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर बनाया जा रहा है, जो वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा और उनकी प्राकृतिक आवाजाही को पूरी तरह से सुरक्षित रखेगा। यह परियोजना इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन का एक आदर्श उदाहरण है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox