बुमराह बने नंबर एक टेस्ट गेंदबाज, राबाडा और जोश हेजलबुड को हुआ भारी नुकसान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बुमराह बने नंबर एक टेस्ट गेंदबाज, राबाडा और जोश हेजलबुड को हुआ भारी नुकसान

मानसी शर्मा /- आईसीसी की तरफ से जारी की गई टेस्ट रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह को फायदा हुआ है। वह एक बार फिर से दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं। बुधवार यानी 27 नवंबर को जारी हुई रैंकिंग में बुमराह ने साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज राबाडा को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को भी रैंकिंग में नुकसान हुआ है।

भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आईसीसी रैंकिंग में 833 रेटिंग प्वाइंट मिला है। उनके बाद कागिसो रबाडा 872 रेटिंग प्वाइंट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलबुड 806 रेटिंग प्वाइंट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चौथे स्थान पर, जबकि रविंद्र जडेजा सातवें स्थान पर बने हुए हैं।

27 दिन मे नंबर एक पर वापसी

बता दें कि बुमराह ने 30 अक्टूबर को अपनी नंबर 1 रैंकिंग गंवा दी थी। जिसके बाद कगिसो रबाडा टेस्ट के नंबर एक गेंदबाज बन गए थे लेकिन, 27 दिन के भीतर बुमराह ने शानदार वापसी करते हुए फिर से शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया है। वहीं, बुमराह की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि उन्हें नंबर 1 की कुर्सी से हटाना अब बेहद मुश्किल है। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में अभी 4 टेस्ट बाकी है। ऐसे में अगर बुमराह इसी अंदाज में खेलते रहे तो उनका शीर्ष स्थान कायम रहेगा।

बुमराह ने किया शानदार प्रदर्शन

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने मैच की पहली पारी में 18 ओवर की गेंदबाजी में 30 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। जिसमें 6 ओवर मेडन था। वहीं, मैच की दूसरी पारी में उन्होंने 12 ओवर गेंदबाजी की थी। जिसमें उन्होंने 42 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। इस दौरान उनका इकॉनमी 3.50 का था। मैच मे शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच की खिताब से नवाजा गया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox