सबसे महंगे में बिकने के बावजूद ऋषभ को नहीं मिलेंगे पूरे 27 करोड़, काटे जाएंगे 8.1 करोड़ रुपये

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सबसे महंगे में बिकने के बावजूद ऋषभ को नहीं मिलेंगे पूरे 27 करोड़, काटे जाएंगे 8.1 करोड़ रुपये

मानसी शर्मा /- आईपीएल 2025 के ऑक्शन में ऋषभ पंत का नाम आते ही सभी टीमों में उन्हें खरीदने की होड़ मच गई। लखनऊ सुपरजायंट्स ने पंत को 27करोड़ रुपये की रिकॉर्ड सैलरी पर खरीदा। इससे पंत आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। हालांकि, इस सैलरी के बावजूद पंत को पूरा पैसा नहीं मिलेगा। पंत की सैलरी में बड़ी कटौती होने वाली है। आइए जानते हैं क्यों और पंत को कितनी राशि मिलेगी।

ऋषभ पंत की सैलरी में कितनी होगी कटौती?

लखनऊ सुपरजायंट्स ने पंत को अब तक की सबसे बड़ी सैलरी दी है, लेकिन पंत को 27करोड़ रुपये में से केवल 18.9करोड़ रुपये ही मिलेंगे। इसका मुख्य कारण है टैक्स। रिपोर्ट्स के अनुसार, पंत को अपनी सैलरी का करीब 30प्रतिशत इनकम टैक्स के रूप में देना होगा। इसका मतलब है कि पंत को मिली रकम का बड़ा हिस्सा टैक्स में चला जाएगा। इस प्रकार, पंत को कुल मिलाकर 8.1करोड़ रुपये कम मिलेंगे।

क्यों हो रही है टैक्स की कटौती?

यह केवल ऋषभ पंत के साथ नहीं, बल्कि हर भारतीय खिलाड़ी को अपनी सैलरी पर टैक्स देना होता है। हालांकि, सभी खिलाड़ियों को उनकी बिकने की कीमत के बराबर राशि नहीं मिलती। टैक्स का प्रतिशत सभी के लिए समान होता है। इस वजह से पंत को जो 27करोड़ रुपये में खरीदा गया, वह पूरी रकम उन्हें प्राप्त नहीं होगी।

ऋषभ पंत पर बढ़ा दबाव

27करोड़ रुपये की बड़ी सैलरी पर खरीदी जाने के बाद पंत पर भारी दबाव है। लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम की उम्मीदें अब पंत से जुड़ी हैं, क्योंकि पिछले तीन सीज़न में से दो बार यह टीम प्लेऑफ तक पहुंच चुकी है। इस बार टीम को आईपीएल का खिताब दिलवाने की जिम्मेदारी पंत पर होगी।

हालांकि, पंत के लिए यह चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि लखनऊ सुपरजायंट्स के इतिहास में पुराने कप्तानों को पद से हटाने का मामला सामने आ चुका है। महेंद्र सिंह धोनी और केएल राहुल जैसे कप्तान इसका उदाहरण हैं। लेकिन उम्मीद है कि पंत इस दबाव को अपने खेल में बदलते हुए टीम की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox