
मानसी शर्मा /- एनटीपीसी की सब्सिडियरी कंपनी, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ हाल ही में शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। शुरुआत में कंपनी के शेयरों में धीमी गति देखने को मिली, लेकिन लिस्टिंग के बाद कीमतों में तेजी आई।
बता दें कि,एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ बीएसई पर 3.33प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 111.60रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ, जबकि एनएसई पर यह 111.50रुपये प्रति शेयर पर सूचीबद्ध हुआ। इसके बाद कंपनी के शेयरों में तेजी देखी गई। बीएसई पर शेयर की कीमत 122.75रुपये तक पहुंच गई, जो कंपनी का अपर प्राइस बैंड है। इस समय कंपनी के शेयर इश्यू प्राइस से 13.66प्रतिशत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं।
आईपीओ का प्राइस बैंड
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का प्राइस बैंड 102रुपये से 108रुपये प्रति शेयर था। एक लॉट में 138शेयर थे, और निवेशकों को कम से कम 14,904रुपये का निवेश करना पड़ा। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को प्रति शेयर 5रुपये की छूट भी दी थी।
आईपीओ की सब्सक्रिप्शन स्थिति
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ 19नवंबर को खुला था और रिटेल निवेशकों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 22नवंबर थी। इस आईपीओ का साइज 10,000करोड़ रुपये था, जिसमें 92.59करोड़ फ्रेश शेयर जारी किए गए थे। आईपीओ को कुल 2.55गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जिसमें रिटेल निवेशकों का हिस्सा 3.59गुना था।
ग्रे मार्केट में प्रदर्शन
ग्रे मार्केट में एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा। लिस्टिंग के दिन आईपीओ निगेटिव 1 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था।





More Stories
दिल्ली में नकली ENO और FeviKwik बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में रामलीलाओं की धूम: कुंभकर्ण-मेघनाद वध से भावुक हुए दर्शक, रावण के पुतले देंगे प्रदूषण और ट्रैफिक से बचने का संदेश
IGI एयरपोर्ट पर 4.03 करोड़ का सोना जब्त: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छड़ बनाकर छिपाया गया था 3.20 किलो सोना
नजफगढ़ में बेटे के विवाद ने लिया खूनी मोड़, बचाने पहुंची मां की चाकू लगने से मौत, पिता भी घायल
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा