विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा दांव, बुजुर्गों को पेंशन देने का किया ऐलान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा दांव, बुजुर्गों को पेंशन देने का किया ऐलान

मानसी शर्मा /-  विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। सोमवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश के बुजुर्गों को प्रतिमाह 2500 रुपया पेंशन देने का ऐलान किया। केजरीवाल ने कहा कि योजना के ऐलान होने के 24 घंटे में ही 10 हजार आवेदन आ चुके हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वो जहां भी जा रहे हैं वहां बुजुर्गों के द्वारा पेंशन शुरु करने की मांग की जा रही है। जानकारी के अनुसार, पेंशन योजना से करीब 80,000 बुजुर्गों को फायदा मिलेगा।

गौरतलब है कि अगले साल के आरंभ में ही विधानसभा चुनाव होने है। माना जा रहा है कि अगले महीने चुनाव आयोग तारीखों की घोषणा भी कर दे। ऐसे में कोई भी ऐलान सरकार के द्वारा नहीं की जा सकेगी। बता दें, अरंविंद केजरीवाल विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से लगे हुए हैं। वो अगल-अलग क्षेत्रों में जाकर जनता से संवाद भी कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस भी “दिल्ली न्याय यात्रा” निकाल कर प्रदेश में वापसी का प्रयास कर रही है।

केजरीवाल ने भाजपा पर बोला हमला

अरविंद केजरीवाल ने बुजुर्गों पेंशन देने का ऐलान करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, “आज मुझे बहुत खुशी है कि दिल्ली के लगभग साढ़े 5 लाख बुज़ुर्गों के लिए पेंशन फिर से शुरू हो रही है। पोर्टल शुरू होने के 24 घंटे में ही 10 हज़ार से ज़्यादा आवेदन भी मिले हैं। इन्होंने साज़िश करके बुज़ुर्गों की पेंशन बंद करने का पाप किया था। लेकिन अब आपका बेटा आ गया है, आपके सारे काम करवाएगा।“ इसके साथ ही उन्होंने कहा, “BJP की डबल इंजन सरकार में बुजुर्गों को सिर्फ ₹500-₹1000 पेंशन मिलती है। वहीं, AAP की सिंगल इंजन सरकार में दिल्ली में बुजुर्गों को ₹2500 तक पेंशन दिया जा रहा है।बीजेपी की डबल इंजन सरकार से नुकसान ज़्यादा हैं। दिल्ली के लोगों के लिए AAP का इंजन ही सही है।“

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox