800 उपद्रवियों के खिलाफ FIR, ड्रोन और CCTV फुटेज से गिरफ्तारी की तैयारी में पुलिस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

800 उपद्रवियों के खिलाफ FIR, ड्रोन और CCTV फुटेज से गिरफ्तारी की तैयारी में पुलिस

मानसी शर्मा /-  संभल में हुई ताजा हिंसा के बाद पुलिस ने सात अलग-अलग FIRदर्ज की हैं, जिनमें 800 उपद्रवियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस इन उपद्रवियों की पहचान करने के लिए CCTV फुटेज और ड्रोन से ली गई तस्वीरों का सहारा ले रही है। संभल के एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि फिलहाल शहर में धारा 163 लागू है, और मंगलवार को भी इंटरनेट सेवा सस्पेंड रहेगी। हिंसा प्रभावित इलाकों में पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

कई पुलिसकर्मी घायल, 25लोग गिरफ्तार

जामा मस्जिद के पास हुई हिंसा में 15पुलिसकर्मी और 4अधिकारी घायल हो गए। एसडीएम के पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि एसपी के पीआरओ और सीओ को गोली भी लगी। हिंसा के बाद 800उपद्रवियों के खिलाफ FIRदर्ज की गई है और अब तक 25लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसपी के अनुसार, स्थिति अब नियंत्रण में है और कुछ दुकाने भी खुल चुकी हैं। हालांकि, प्रशासन ने एहतियातन इंटरनेट सेवा को बंद रखने की अपील की है।

सपा सांसद पर दर्ज हुआ केस

पुलिस ने समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद जियाउर्रहमान बर्क और स्थानीय विधायक के बेटे सोहेल इकबाल के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। आरोप है कि सांसद ने मस्जिद के सर्वे को लेकर भड़काऊ बयान दिए, जिससे हिंसा भड़की। हिंसा में 4लोगों की मौत हो गई, जिनकी पहचान नईम, बिलाल अंसारी, नौमान और मोहम्मद कैफ के रूप में हुई है। एक निजी संस्था ने पुलिस की फायरिंग में इन मौतों का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।

बाहरी लोगों की एंट्री पर बैन

संभल हिंसा के बाद जिला प्रशासन ने बाहरी लोगों की एंट्री पर एक दिसंबर तक रोक लगा दी है। इस बीच, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने घोषणा की है कि वे मृतकों के परिजनों से मिलने के लिए संभल जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर पुलिस ने निहत्थे लोगों पर गोली चलाई, जिसके परिणामस्वरूप कई निर्दोष लोग मारे गए। वे इस हिंसा की सच्चाई को सामने लाने का प्रयास करेंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox