
मानसी शर्मा /- यूपी के बुलंदशहर से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां भुने हुए चने खाने से एक ही परिवार के लोगों की तबीयत बिगड़ गई हैं। बताया जा रहा है कि इस परिवार में कुल 6 सदस्य थे। जिसमें से चार लोगों की तबीयत बिगड़ गई हैं और 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल बुलंदशहर के नरसैना थाना क्षेत्र के गांव बरवाला गांव के रहना वाले एक परिवार की भुने चने खाने से मौत हो गई है। जिसमें से 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। तो वहीं अन्य 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये परिवार रविवार को दौलतपुर स्थित एक दुकान से भुने चने लेकर घर पर आया था। जिसके बाद रात को ही परिवार के लोगों ने भुने चने खाए।
जिसके बाद परिवार के लोगों की हालत बिगड़ने लगी। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस परिवार के लोगों को पेट में दर्द होने लगा और बाद में उन्हें उल्टियां भी हुई। जिसके बाद स्थानीय लोग परिवार के लोगों को अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान कलुआ (49 वर्ष) और उसके पोते गोलू की मौत हो गई। जबकि दो लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
जांच में जुटी पुलिस
इस मामले के बाद से प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद बुलंदशहर के खाद्य सुरक्षा आयुक्त विपिन कुमार का बयान भी सामने आया है। उनका कहना है कि खाद्य विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। कहां से चने खरीदे गए थे और किन कारणों से मौत हुई है, इस पर जांच हो रही है।





More Stories
सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की गोवर्धन पूजा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
दिवाली की रात दिल्ली में जगह-जगह आग की घटनाओं से मचा हड़कंप, संगम विहार से गीता कॉलोनी तक दमकल ने संभाला मोर्चा
दिल्ली के नजफगढ़ की गारमेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 22 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
‘नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार…’ बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दीवाली
कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में हुआ ‘दिल्ली की दिवाली-सबसे निराली, मिलकर मनाने वाली’ कार्यक्रम का आयोजन