अरविंद केजरीवाल ने ‘रेवड़ी पर चर्चा’ कैंपेन को किया लॉन्च, कहा- ‘पीएम मोदी ने कई बार कहा है कि…

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अरविंद केजरीवाल ने ‘रेवड़ी पर चर्चा’ कैंपेन को किया लॉन्च, कहा- ‘पीएम मोदी ने कई बार कहा है कि…

मानसी शर्मा /-  राजधानी दिल्ली में जल्द विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘रेवड़ी पर चर्चा’ कैंपेन को लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनता का पैसा, जनता की रेवड़ी, तो उस पर हक़ भी जनता का ही है।

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ‘पीएम मोदी ने कई बार कहा है कि केजरीवाल मुफ़्त की रेवड़ी दे रहे हैं और इसे बंद किया जाना चाहिए। केजरीवाल खुलेआम कह रहा है कि हम ये रेवड़ी दे रहे हैं। दिल्ली के लोगों को तय करना है कि उन्हें ये रेवड़ी चाहिए या नहीं। अगर बीजेपी जीतती है तो वे ये योजनाएं बंद कर देगी। बीजेपी ने अपने और अपने गठबंधन द्वारा शासित राज्यों में ये रेवड़ियां लागू नहीं की हैं। ये “मुफ़्त की रेवड़ी” नहीं हैं बल्कि ये करदाताओं के पैसे से लागू की गई योजनाएं हैं।

भाजपा पर बरसे अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब बीजेपी वाले कह रहे हैं कि हमें वोट दे दो, जो काम अरविंद केजरीवाल करा रहे हैं, हम भी वही करेंगे, जब वही काम कराओगे तो दिल्ली वाले केजरीवाल को ही लेकर आयेंगे, Duplicate क्यों लायेंगे। सवाल ये है कि ये लोग गुजरात और उत्तर प्रदेश में लोगों को मुफ़्त बिजली क्यों नहीं दे रहे हैं? अगर BJP दिल्ली में आ गई तो आपको मिलने वाली सभी सुविधाएं बंद कर देंगे।

‘रेवड़ी पर चर्चा’का किया आगाज

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज से हम ‘रेवड़ी पर चर्चा’ अभियान का आगाज़ कर रहे हैं। इस अभियान के तहत दिल्ली में 65,000 बैठकें की जायेंगी। इन बैठकों में हमारे पदाधिकारी जनता के बीच में जायेंगे और उनको बतायेंगे कि आम आदमी पार्टी की सरकार जनता को उनके ही पैसे से मुफ़्त की 6 रेवड़ियां दे रही है और अगर बीजेपी यहां आ गई तो यह बंद हो जायेंगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox