शादी से दो दिन पहले फंदे से लटका मिला कपल, लड़के के परिवार ने लगाया ये आरोप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शादी से दो दिन पहले फंदे से लटका मिला कपल, लड़के के परिवार ने लगाया ये आरोप

मानसी शर्मा /- उत्तर प्रदेश के सीतापुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी से दो दिन पहले एक कपल की लाश कमरे में लटकी मिली हैं। बताया जा रहा है कि हल्दी के दिन दोनों के शव कमरे के अंदर साड़ी के फंदे से लटके मिले। जिसे देख वहां हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तुरंत जांच शुरु कर दी और शवों को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि ये मामला उत्तर प्रदेश के सीतापुर के महमूदाबाद कोतवाली इलाके के ग्राम मिठौरा का है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में आवेदन किया था। जिसके तहत उनकी शादी 25 नवंबर को होनी थी। लेकिन शादी की तारीख रद्द होने की वजह से उन्होंने मंदिर में शादी करने का फैसला लिया था।

मरने वाले युवक का नाम गुड्डू और युवती का नाम रुचि बताया जा रहा है। दोनों के बीच 3 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने बताया कि आज घर में हल्दी का फंक्शन हो रहा था। इसी दौरान जब घर का दरवाजा खोला गया तो दोनों की लाश साड़ी के फंदे से लटकती हुई मिली।

इसके बाद पुलिस को तुरंत सूचित किया गया। वहीं, लड़के के परिवार वालों ने लड़की के जीजा पर हत्या का आरोप लगाया। परिवार वालों का कहना है की लड़की के जीजा से युवक का 2 से 3 दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद आज दोनों के शव मिलने के बाद हत्या की आशंका है।

जांच में जुटी पुलिस

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी प्रवीन रंजन सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। क्योंकि देखने से ऐसा लग रहा है कि दोनों ने आत्महत्या की हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox