150 रनों पर सिमटी टीम इंडिया, प्लेइंग इलेवन देखकर भड़क गए सुनील गावस्कर; कह बड़ी बात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

150 रनों पर सिमटी टीम इंडिया, प्लेइंग इलेवन देखकर भड़क गए सुनील गावस्कर; कह बड़ी बात

मानसी शर्मा /-  पर्थ टेस्ट में मैच भारत की पारी 150 रनों पर सिमट गई। भारत के बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी के आगे बेबस दिखाई दिए। भारत की तरफ से नितिश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 41 रनों की पारी खेली। भारत की खराब प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन पर सवाल उठ रहे है। टीम मैनेजमेंट के इस फैसले को देखकर भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर भड़क गए हैं।

टीम मैनेजमेंट के इस फैसले पर सुनील गावस्कर को कमेंट्री करते हुए काफी ज्यादा हैरान हुई। उन्होंने कहा कि, “अश्विन और जडेजा के न खेलने से वाकई हैरानी हुई, उन्होंने टेस्ट मैचों में मिलकर 900 विकेट लिए हैं। वे ऐसे गेंदबाज नहीं हैं जो सिर्फ़ भारतीय या उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में खेल सकते हैं। वे बहुत चतुर गेंदबाज हैं, वे बहुत अनुभवी गेंदबाज हैं। भले ही वे आपको विकेट न दिला पाएं, लेकिन वे जिस तरह से गेंदबाजी करते हैं, उसकी चतुराई के कारण वे रन बनाने की गति को धीमा कर सकते हैं।

नीतीश रेड्डी पर बोले गावस्कर

गावस्कर ने अपनी राय देते हुए आगे कहा, “मुझे लगता था कि इन ऑस्ट्रेलियाई विकेटों पर बड़ी बाउंड्री हैं, इसलिए मुझे लगा कि आप उन दोनों को ही चुनेंगे। लेकिन यह एक नया प्रबंधन है, नई सोच है। उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी को चुना है, जो एक होनहार क्रिकेटर हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है। लेकिन क्या वे टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार हैं?”

बल्लेबाजी भी कर सकते थे अश्विन और जडेजा

आपको बता दें कि अश्विन और जेडजा गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी योगदान दे सकते थे। दोनों ही खिलाड़ियों ने भारत के लिए कई शतक लगा चुके है। रवीद्र जडेजा ने अब तक टेस्ट में 4 शतक लगा चुके हैं। इसके साथ ही अश्विन के नाम शतक हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox